Breaking News
Home / मध्यप्रदेश / भोपाल के वरिष्ठ वकील की कार नहर में गिरी, तीन की मौत

भोपाल के वरिष्ठ वकील की कार नहर में गिरी, तीन की मौत

add kamal

भोपाल। नहर में कार गिरने से डूबे भोपाल के वकील मनोज जैन की बॉडी भी शनिवार को दोपहर घटनास्थल से करीब 10 किमी दूर भितरवार के पास मेहगांव के करहिया थाने के तहत मेगा पुलिया पर मिल गई। इससे पहले सुबह ड्राइवर का शव मिला था, जबकि शुक्रवार देर रात मनोज की पत्नी की बॉडी मिल गई थी।

img_20161231_195228

वकील जैन अपने परिवार के साथ शुक्रवार शाम सोनागिरी मंदिर पर दर्शन करने के बाद हरसी कैनाल होकर शिवपुरी के लिए निकले थे। जहां उन्हें अपनी ससुराल गुना जाना था। लेकिन रात के अंधेरे में ड्राइवर अपना संतुुलन खो बैठा और टाटा मांजा कार हरसी की मुख्य नहर में जा गिरी। नहर में गाड़ी गिरते ही सभी सदस्य उसमें बहने लगे।

ग्रामीणों ने देखकर तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल से चार किमी दूर चिटोली हेड पर मोनिका का शव बरामद कर लिया। जबकि दोनों बहनें अक्षिता और आरूषि नहर के किनारें पत्थर को पकड़े मिली। दोनों ने पुलिस को बताया कि पिता और ड्राइवर लापता हैं। जैन और उनका ड्राइवर नहीं मिलने पर प्रशासन ने देर रात डैम में पानी बंद कराया। लेकिन पानी कम होने के बाद भी दोनों का पता नहीं चल सका।

शनिवार सुबह गोताखोरों की टीम ने ड्राइवर का शव ढूंढ़ निकाला। दोपहर को मनोज जैन का शव भी मिल गया। मनोज के माता पिता ह्दय रोगी हैं इसलिए उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी गई। 

Check Also

अचानक कार का गेट खोलने से हुआ हादसा, बस के नीचे आए तीन छात्र

दमोह। यहां एक कार चालक की गलती का खामियाजा बाइक सवार युवकों को उठाना पड़ा। …