Breaking News
Home / breaking / मुस्लिम महिला ने अपनाया सनातन धर्म, कहा- महिलाओं को मिलती है इज्जत

मुस्लिम महिला ने अपनाया सनातन धर्म, कहा- महिलाओं को मिलती है इज्जत

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक महिला ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया। सदर बाजार स्थित शिव मंदिर में धर्म सेना के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पंडित ने विधिवत पूजन पाठ कर सनातन धर्म में वापसी करवाते हुए महिला का नया नाम नंदिनी रखा।
रजिया बी ने बताया कि सनातन धर्म में महिलाओं को इज्जत मिलती है। शुरू से उनका सनातन धर्म के प्रति लगाव था। मुस्लिम समाज में घर व ससुराल में महिलाओं को इज्जत नहीं मिलती है। मुस्लिम महिलाओं को पाबंदियों में रहना पड़ता है। उसने स्वेच्छा से मंगलवार को सनातन धर्म अपनाया है। मुस्लिम होने के बावजूद भी सनातन धर्म अपनाने के लिए उसने पति ने कोई आपत्ति नहीं की।

यह भी देखें

उसका पति व दोनों बच्चे भी शीघ्र सनातन धर्म अपनाएंगे। प्रभु राम एक सप्ताह पहने सपने में आए थे, जिसके बाद उसने घर वापसी करते हुए सनातन धर्म को अपनाया।
हिंदू धर्म सेना के योगेश अग्रवाल ने बताया कि कई महिलाएं उनके सम्पर्क में थीं। हिन्दुस्तान में रहने वाले लोगों के पूर्वज हिंदू थे और महिला स्वेच्छा से घर वापसी करना चाहती थी। सदर स्थित हनुमान मंदिर में धार्मिक रीति-रिवाज तथा मंत्रोच्चारण के साथ महिला ने सनातन धर्म अपनाया। इस दौरान हिंदू समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

मुस्लिम युवक ने जैन बनकर मैनेजर युवती को फंसाया, कई बार बनाए शारीरिक संबंध

  इंदौर। एक मुस्लिम युवक ने मैनेजर पद पर काम कर रही युवती को लव …