Breaking News
Home / breaking / राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन युवा विभाग की जिला कार्यकारिणी घोषित

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन युवा विभाग की जिला कार्यकारिणी घोषित

 

ग्वालियर। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन युवा विभाग की ग्वालियर जिला इकाई की कार्यकारिणी घोषित हुई है। जिसमें पवन नामदेव को जिलाध्यक्ष, जबर सिंह सिसोदिया, अजय पांडे, संजीव मगरैया को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

आगामी समय में इनके द्वारा कई बैठकों एवं कार्यक्रम का संचालन एवं प्रबंधन किया जाएगा। इसके अलावा महेन्द्र सिंह सिकरवार जिला महासचिव रहेंगे।

 

इसके अलावा राजा सूर्यवंशी को उप महासचिव, रवि वर्मा, करण साहू को सचिव, सोमेश शर्मा को संगठन मंत्री, शिवराज सिंह को कोषाध्यक्ष, धर्मेन्द्र दीक्षित को जिला प्रभारी, अजय पचौरी को जिला महामंंत्री एवं अभिषेक श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी घोषित किया गया है।

Check Also

 2 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …