Breaking News
Home / breaking / रिटायर्ड अफसर ने नौकरानी से लगाया दिल, पत्नी ने दर्ज कराया केस

रिटायर्ड अफसर ने नौकरानी से लगाया दिल, पत्नी ने दर्ज कराया केस

भोपाल। रेलवे से रिटायर अफसर पर उसकी पत्नी ने नौकरानी से अवैध सम्बन्ध होने व उसे पत्नी की तरह रखने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। महिला का कहना है कि उसके पति ने होशंगाबाद की रहने वाली उनके घर की नौकरानी से शादी कर उनके नाम पर प्रोपर्टी कर रहे हैं।

उसका आरोप है कि 75 साल के होने के कारण उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। नौकरानी ने उनको अपने जाल फंसाकर शादी कर ली है। जिसके कारण उनके पति उनके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया है।

बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार साकेत नगर में रहने वाले 75 वर्षीय प्रेम नारायण साहू भेल कारखाने में आर्टीजन थे। रिटायर्ड होने के बाद वह साकेत नगर में रहने लगे थे। उनके साथ उनकी पत्नी , तीन बेटे और तीन बहू भी रहती हैं। उनके बड़ा बेटा आर्मी से रिटायर्ड है। दूसरा बेटा सांची दुग्ध संघ में जॉब करता है। तीसरा बेटा दिव्यांग हैं।

साहू की पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि उनके पति होशंगाबाद की रहने वाली 50 वर्षीय एक महिला को 15 साल पहले घर में साफ- सफाई और बर्तन धोने के लिए लाए थे।

कुछ सालों से उसके पति नौकरानी के साथ ही पति- पत्नी के तरह से रहने लगे हैं। वह जब इसका विरोध करती हैं तो वह उसके साथ मारपीट करते हैं। वे अपनी प्रोपर्टी भी नौकरानी के नाम करने लगे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Check Also

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में दो सुरक्षा प्रहरी सहित 11 अरेस्ट

सन्तोष खाचरियावास अजमेर। राजस्थान में अजमेर स्थित राज्य की एक मात्र उच्च सुरक्षा कारागृह (हाई …