Breaking News
Home / अजमेर / हिंगलाज माता मंदिर में अन्नकुट महोत्सव आज

हिंगलाज माता मंदिर में अन्नकुट महोत्सव आज

Annakut Festival at Hinglaj Mata temple ajmer
Annakut Festival at Hinglaj Mata temple ajmer

अजमेर। श्रीओम अर्पणम मंडल की ओर से आज हरिभाऊ उपाध्याय नगर (विस्तार) स्थित हिंगलाज माता मंदिर के प्रांगण में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

मंडल के कोषाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि अपराह्न ३ बजे से शाम ६ बजे तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में ३:१५ से भजन संकीर्तन होंगे तथा शाम ५: १५ बजे १५१ दीपकों की महाआरती होगी। इसके बाद हिंगलाज माता के भोग लगाकर सभी आगंतुकों को अन्नकुट का वितरण किया जाएगा।

मंडल की अध्यक्षा अनिता नश्चल एवं महिला मंडली की ओर से संकीर्तन होगा। अन्नकुट महोत्सव में राष्ट्रीय संत डॉ. कृष्णा नंद महाराज के आशीर्वचन की संभावना है।

Check Also

कार में पेट्रोल भरवाकर बिना रुपए दिए ही भागे बदमाश, नोजल तोड़ा हादसा टला

 CCTV फुटेज आया सामने अजमेर। श्रीनगर के पास एक पेट्रोल पंप पर कार सवार पेट्रोल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *