Breaking News
Home / breaking / गुनाह छुपाने के लिए 12 साल तक बना रहा गूंगा, अब हुआ ऐसा हाल

गुनाह छुपाने के लिए 12 साल तक बना रहा गूंगा, अब हुआ ऐसा हाल


बीजिंग। लोग कभी-कभी ऐसे कारनामे कर जाते हैं जिसके चलते उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ जाती है।  आज हम ऐसा ही एक मामला आपको बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आपको भी हैरानी होनी ही है।

चीन का एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमे एक आदमी ने अपनी पहचान छुपाने के लिए एक अनोखा तरीका निकाला, लेकिन बाद में वो उसे महंगा पड़ गया।

साल 2005 में झेचियांग प्रांत में झेंग नाम का एक व्यक्ति रहता था। किराए के विवाद को लेकर उसका पत्नी के चाचा से झगड़ा हो गया , झगड़े में चाचा को जान से मार दिया।

  झेंग की उम्र उस समय करीब 33 साल थी। जान से मारने के बाद झेंग को ये डर था कि वो पकड़ा जायेगा। उसने खुद को बचाने के लिए गूंगा होने का नाटक किया, इसके साथ ही झूठी पहचान बनाकर रहने लगा,  नौकरी मिली, शादी हुई और बच्चा भी हुआ।

लेकिन जब 12 साल बाद उसने बोलने की कोशिश की तो गले से आवाज ही नहीं निकली।  जब मेडिकल जांच की गयी तो पता चला कि वो अब कभी बोल नहीं पाएगा।  लेकिन फिलहाल उसने पुलिस के सामने लिखकर अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

Check Also

रामलला के दर्शन कर भावुक हुए पाकिस्तानी श्रद्धालु

अयोध्या। पाकिस्तान के 33 शहरों के 223 श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में …