Breaking News
Home / breaking / VIDEO : कृत्रिम गुफाओं ने किया रोमांचित, महाशिवरात्रि पर दो दिन उमड़ी भक्तों की भीड़

VIDEO : कृत्रिम गुफाओं ने किया रोमांचित, महाशिवरात्रि पर दो दिन उमड़ी भक्तों की भीड़

अजमेर। नगीना बाग स्थित जतोई दरबार में महाशिवरात्रि के मौके पर मंगलवार और बुधवार को शिवभक्तों की खासी भीड़ उमड़ी। यहां बनी कृत्रिम गुफाएं और भगवान शिव की विशाल प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही।

देखें वीडियो

नीचे माता वैष्णो देवी की गुफा में लोगों ने बैठकर प्रवेश किया। आगे घने अंधकार में जुगनू की तरह चमकती छोटी लाइटें उन्हें राह दिखा रही थी। बीच मे मातारानी की प्रतिमा के दर्शनों ने उन्हें अभिभूत किया।

इससे ऊपर भगवान शिव की विशाल प्रतिमा के दर्शन कर विशाल शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस प्रतिमा के परिक्रमा स्थल को भी गुफा के रूप में तैयार किया गया है। गुफा में 12 ज्योतिर्लिंग की स्थापना की गई है। दोनों गुफाओं को लेकर महिलाओं और बच्चों में खासा रोमांच रहा।

उधर, आदर्शनगर स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में भी भगवान शिव और गणेश की विशाल प्रतिमाओं के दर्शनार्थ भक्तों की भीड़ रही। यहां शिव प्रतिमा के नीचे बनी गुफा आकर्षक का केंद्र रही। मगरमच्छ के मुंह में प्रवेश कर श्रद्धालु गुफा में पहुंचे। यहां भी 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए।

Check Also

नई नवेली दुल्हन बीच सड़क पति को छोड़कर थाने पहुंची, बोली-प्रेमी संग रहूंगी

  आगरा। शमसाबाद में शादी के 11वें दिन ससुराल जाते समय बीच सड़क पर पति …