Breaking News
Home / breaking / देह व्यापार के आरोप में 4 महिलाओं समेत 13 अरेस्ट

देह व्यापार के आरोप में 4 महिलाओं समेत 13 अरेस्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने देह व्यापार के मामले 4 महिलाओं सहित 13 लोगाें को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर अशोका गार्डन की अशोक विहार कालोनी में एक मकान पर छापा मारा। वहां बड़े पैमाने पर अय्याशी हो रही थी। पुलिस ने यहां से 4 महिलाओं और 9 पुरूषों को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

Check Also

रामलला के दर्शन कर भावुक हुए पाकिस्तानी श्रद्धालु

अयोध्या। पाकिस्तान के 33 शहरों के 223 श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में …