Breaking News
Home / breaking / अंतिम संस्कार से पहले जीवित हुआ युवक, हैरान रह गए सब

अंतिम संस्कार से पहले जीवित हुआ युवक, हैरान रह गए सब

तपा मंडी। डॉक्टरों ने उसे जैसे ही मृत घोषित किया, परिजन बिलख उठे। उसे आज अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा कि अचानक चमत्कार हो गया। मृत युवक उठ खड़ा हुआ। यह चमत्कार बरनाला के तपा मंडी में हुआ है। गांव पक्खों कलां में दसवीं कक्षा के विद्यार्थी की मौत हो जाने के बाद उसके परिवार वाले उसको संस्कार के लिए अस्पताल से घर ले जा रहे थे, अचानक गांव के नजदीक आने पर वह एम्बुलैंस में उठकर बैठ गया और बोलने लगा।

दरअसल बरनाला के तपा मंडी के गांव पक्खो कलां के गुरजेत सिंह को 7 जनवरी को आंख से कम दिखने के कारण बंठिडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां डाक्टरों ने सिर में रिसौली बता के उसे लुधियाना डी.एम.सी. रैफर कर दिया गया। वहां से  उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। वहां के डाक्टरों ने 10 जनवरी को दिमाग की नस फटने के कारण उसे मृत घोषित कर दिया।

लड़के की मौत का पता लगने पर गांव वाले तथा रिश्तेदार उसके घर एकत्रित होने लगे।  जब गुरतेज सिंह के शव को गांव पक्खो कलां लाया जा रहा था तो गांव से 5 किलोमीटर पीछे उसको होश आ गया और वह बोलने लगा। जहां इस घटना पर सब को हैरानी हुई वहीं सब के चेहरे खुशी से खिल उठे।

अब वह फरीदकोट के एक सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन है। यहां अभी भी उसकी हालत नाजुक है। इस चमत्कार के बाद पूरे इलाके की तरफ से विद्यार्थी की लंबी उम्र के लिए अरदास की जा रही है।

Check Also

रामलला के दर्शन कर भावुक हुए पाकिस्तानी श्रद्धालु

अयोध्या। पाकिस्तान के 33 शहरों के 223 श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में …