Breaking News
Home / breaking / ‘दिल्ली में जींस पहनती हैं प्रियंका, जनता के बीच साड़ी और सिंदूर में आती’

‘दिल्ली में जींस पहनती हैं प्रियंका, जनता के बीच साड़ी और सिंदूर में आती’

बस्ती। प्रियंका गांधी की राजनीतिक एंट्री के बाद देश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। विरोधी पार्टियां लगातार प्रियंका को लेकर बयानबाजी कर रही हैं। चॉकलेटी चेहरे पर टिप्पणी के बर्फ अब बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी ने प्रियंका गांधी के पहनावे पर टिप्पणी की है।

सांसद हरीश द्विवेदी शनिवार को बस्ती में आयोजित एक समारोह शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रियंका जब दिल्ली में रहती हैं, तो जींस और टॉप पहनती है। जैसे ही प्रियंका क्षेत्र में जनता के बीच जाती हैं तो वह साड़ी और सिंदूर लगाकर आती हैं।

उन्होंने इस दौरान राहुल गांधी पर भी हमला बोला। सांसद ने कहा कि राहुल फेल हैं, तो प्रियंका भी फेल हैं।

Check Also

नई नवेली दुल्हन बीच सड़क पति को छोड़कर थाने पहुंची, बोली-प्रेमी संग रहूंगी

  आगरा। शमसाबाद में शादी के 11वें दिन ससुराल जाते समय बीच सड़क पर पति …