Breaking News
Home / breaking / शशि थरूर के ट्वीट से फैली सुमित्रा महाजन के निधन की अफवाह

शशि थरूर के ट्वीट से फैली सुमित्रा महाजन के निधन की अफवाह

 

नई दिल्ली। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और कोरोना निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें अस्पताल के जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

महाजन के पारिवारिक सूत्रों एवं उनके विशेष कार्यअधिकारी रहे पंकज क्षीरसागर ने इंदौर से टेलीफोन पर बताया कि महाजन की तबीयत में सुधार है और एक दो दिन में वह घर आ जाएंगी।

पूर्व लोकसभा को बुखार आने पर इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई और बुखार कम होने के बाद उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

 

इससे पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर के एक ट्वीट के कारण महाजन के निधन की अफवाह फैल गई थी। बाद में थरूर ने खेद प्रकट करते हुए अपने उस ट्वीट को मिटा दिया। क्षीरसागर ने इस ट्वीट का खंडन करते हुए कहा कि थरूर के इस व्यवहार से महाजन के परिजन एवं प्रशंसक हैरान हैं।

Check Also

नई नवेली दुल्हन बीच सड़क पति को छोड़कर थाने पहुंची, बोली-प्रेमी संग रहूंगी

  आगरा। शमसाबाद में शादी के 11वें दिन ससुराल जाते समय बीच सड़क पर पति …