Breaking News
Home / breaking / झाड़फूंक के बहाने बीमार लड़की से मस्जिद के हाफिज ने किया रेप

झाड़फूंक के बहाने बीमार लड़की से मस्जिद के हाफिज ने किया रेप

 

लखनऊ। मां के साथ झाडफूंक कराने मस्जिद के हाफिज के पास गई नाबालिग के साथ हाफिज ने दो बार रेप किया। किशोरी ने विरोध किया और बात मां को बताई तो लोकलाज के भय से मां ने बात को दबा दिया। मुंबई रहकर काम कर रहा पिता जब घर वापस लौटा तो बेटी ने पूरी जानकारी पिता को दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 साल की लड़की के पिता मुंबई में रहकर काम करते है। किशोरी कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। जिस पर मां मस्जिद में रहने वाले हाफिज के पास झाड़फूंक करवाने के लिए जाती थी। जहां हाफिज ने किशोरी के साथ दो बार दुराचार किया। किशोरी ने पूरी बात मां से बताई लेकिन मां ने लोकलाज के डर से मामले को दबा गई। मुंबई से वापस लौटे पिता से बेटी मंगलवार को लिपट कर फफक पड़ी। किशोरी की दास्तांन सुन पिता दंग रह गया।

यह भी देखें

 

पिता ने आरोपी हाफिज फखरे आलम के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि आरोपी हाफिज कनकहा मस्जिद पर रहता है वह उन्नाव जिले के दरियापुर का रहने वाला है। मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Check Also

शिक्षा विभाग में संस्थापन अधिकारियों की डीपीसी के लिए सूची जारी

बीकानेर। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के सतत् प्रयासों से शिक्षा निदेशक ने संस्थापन अधिकारियों …