Breaking News
Home / breaking / साध्वी प्रज्ञा के आगे झुकी सरकार, सिंहस्थ में स्नान के लिए उज्जैन रवाना

साध्वी प्रज्ञा के आगे झुकी सरकार, सिंहस्थ में स्नान के लिए उज्जैन रवाना

pragya
भोपाल। मालेगांव विस्फोट मामले में एनआईए से क्लीनचिट मिलने के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर बुधवार को राजधानी के एक आयुर्वेद अस्पताल से सीधे उज्जैन सिंहस्थ के लिए रवाना हो गईं जहां वे स्नान करेंगी। उन्हें भारी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस के साथ उज्जैन के लिए ले जाया गया है। इस दौरान साध्वी प्रज्ञा महाकाल में पूजा भी करेंगी।

कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि साध्वी प्रज्ञा को पर्याप्त सुरक्षा में उज्जैन ले जाया जाए और उसके बाद दोबारा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाए। विदित हो कि कोर्ट के आदेश के बावजूद पुलिस उन्हें उज्जैन के सिंहस्थ में स्नान के लिए नहीं ले जा रही थी जिसके बाद साध्वी ने भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। तब कहीं जाकर सरकार ने उनकी मांग मान ली है।

Check Also

6 मई सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *