Breaking News
Home / breaking / अजब-गजब : यह महिला हो गई डबल प्रेग्नेंट

अजब-गजब : यह महिला हो गई डबल प्रेग्नेंट

pregnant
लंदन। इंग्लैंड में प्रेग्नेंसी का एक अजब मामला सामने आया है। यहां एक महिला डबल प्रेग्नेंट हो गई।

आप चौंक गए होंगे कि डबल कैसे?, जी हां, वहां के डॉक्टर भी यह जानकार हैरान रह गए कि जिसके गर्भ में पहले से दो बच्चे पल रहे हों, वह महिला दुबारा कैसे गर्भवती हो सकती है।

add kamal

मगर ऐसा हुआ। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि 32 सप्ताह तक महिला के गर्भ में तीनों बच्चे पलते रहे और फिर उसने तीनों स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया।

keva bio energy card-1

हुआ यूं कि ब्रिटेन में केंट की रहने वाली जूलिनी ब्रॉड कुछ महीने पहले जब डॉक्टर के पास पहुंची तो उसे पता चला कि वह गर्भवती हो गई है। डॉक्टरों ने उसे नियमित जांच के लिए आने की सलाह दी। एक महीने बाद महिला को कुछ अजीब सा महसूस हो रहा था। इसके बाद वह दोबारा डॉक्टर के पास गई। जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि वह दोबारा गर्भवती हो गई है।

डॉक्टर ने बताया कि एक और बच्चा उसके गर्भ में पल रहा है, यानी तीन बच्चे एक साथ गर्भ में हैं। डॉक्टर ने जूलिनी को 32 सप्ताह तक अपनी निगरानी में रखा। इसके बाद जूलिनी ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया।

तीनों बच्चे पूरी तरह नॉर्मल हैं। इनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल है। जूलिनी की बेटियों के नाम कैथलीन और डेलिलाह जबकि बेटे का नाम ताबिता रखा है।

Check Also

 12 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …