Breaking News
Home / Uncategorized / सोमवार का दिन किसके लिए होगा खास, पढ़ें आज का भविष्य

सोमवार का दिन किसके लिए होगा खास, पढ़ें आज का भविष्य

Rashifal

वैशाख शुक्ल पक्ष, षष्ठी, दिन सोमवार, सम्वत 2074, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, 22.32 बजे बाद सप्तमी तिथि, विश्व मजदूर दिवस, रामानुजाचार्य जयंती

 

add kamal

 

मेष :- नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में स्पर्धायुक्त वातावरण रहेगा, जिसमें से बाहर आने का प्रयत्न कामयाब साबित होगा। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे छोटे से प्रवास की संभावना है। बौद्धिक तथा लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है।
वृषभ :- मन की दुविधा ठोस निर्णय पर लेने से रोकेगी परिणामस्वरूप हाथ में आए हुए अवसर खोएंगे। लेखक, कारीगर, कलाकारों को अपने कौशल प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।
मिथुन :- आज का दिन लाभदायक साबित होने की आशा रख सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलने के साथ-साथ कहीं से गिफ्ट प्राप्त होने से आप अधिक खुश होंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

 

कर्क :- परिवारजनों के साथ मनमुटाव का प्रसंग बनने से मन में उदासी बढ़ेगी। माताजी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। धन खर्च बढ़ेगा। गलतफहमी या वाद-विवाद से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं।
सिंह :- गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आपको विविध स्रोतों से लाभ मिलने की संभावना है। दुविधा से बचें नहीं तो लाभ का अवसर गंवा सकते हैं। मित्र-मंडल एवं स्त्री वर्ग और बुजुर्गों से लाभ होगा।
कन्या :- नए कार्य शुरू करने के लिए निर्मित योजनाओं को अमल में लाने का आज उत्तम समय है। व्यापार में लाभ होगा। बकाया वसूली के पैसे वसूल किए जा सकेंगे। नौकरी पेशावालों की पदोन्नति की संभावनाएं हैं।
तुला :- नौकरी पेशावालों को उच्च पदाधिकारियों तथा सहकर्मियों का आज सहयोग नहीं मिलेगा। विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में गहरे न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं। धन खर्च होगा।
वृश्चिक :- नए कार्य शुरू न करें। क्रोधावेश और अनैतिक आचरण आपको कठिनाई में डाल सकते हैं। समय से भोजन नहीं मिलेगा। दुर्घटना से बचें। इष्टदेव का नाम स्मरण राहत देगा।
धनु :- मनोरंजन, प्रवास, मित्रों के साथ मिलन-मुलाकात, सुंदर भोजन और वस्त्र परिधान, विपरीत लिंगीय पात्रों के साथ की निकटता आज के दिन को आनंदित और रोमांचित बनाएगा। भागीदारी में लाभ होगा।
मकर :- आर्थिक रूप से लाभदायक दिन होने से पैसे की लेन-देन में सरलता रहेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। कार्यकर्ता तथा अधीनस्थ लोगों का सहयोग मिलेगा।

keva bio energy card-1
कुंभ :- अपच, पेट-दर्द से परेशान होंगे। विचारों में तेजी से परिवर्तन मानसिक स्थिरता में खलल पहुंचाएंगे। आज नए कार्यों का आरंभ न करना हितकर है। यात्रा प्रवास में कठिनाइयां आएंगी।
मीन :- शारीरिक-मानसिक भय रहेगा। कुटुंबीजनों के साथ वाद-विवाद होगा। माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अनचाही घटनाओं से आपके उत्साह में कमी आएगी। अनिद्रा से परेशान रहेंगे। धन और कीर्ति की हानि हो सकती है।

Check Also

शादी में आए 7 युवक-युवती गंगाजी में डूबे, 5 की मौत

फतेहपुर। मातिनपुर गंगा घाट पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सात लड़के-लड़कियां गंगा में डूब …