Breaking News
Home / breaking / इस देश में हर शख्स का जन्मदिन 1 जनवरी, जानिए यह है कारण

इस देश में हर शख्स का जन्मदिन 1 जनवरी, जानिए यह है कारण

काबुल। 1 जनवरी को किसी का जन्मदिन हो तो उसकी खुशी अलग ही होती है, लेकिन अफगानिस्तान में लगभग हर शख्स का जन्मदिन इसी दिन है। सच में भले ना सही लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी बर्थ डेट 1 जनवरी ही है।

जन्म प्रमाणपत्र और आधिकारिक रिकॉर्ड्स की गैरमौजूदगी में बहुत से अफगान अपने उम्र की गणना मौसम या ऐतिहासिक घटनाओं से जोड़कर करते हैं। लेकिन फेसबुक जैसे सोशल मीडिया विस्तार ने लोगों को अपना एक जन्मदिन चुनने पर विवश किया।

पासपोर्ट और वीजा की बढ़ती डिमांड की वजह से लोगों के सामने मजबूरी है कि वह अपना जन्मदिन तय करें।  जिन लोगों को अपना जन्मदिन पता भी है वे भी सोलर हिजरी से बर्थडे की गणना से बचने के लिए अक्सर 1 जनवरी को ही चुन लेते हैं। इस इस्लामिक कैलेंडर का इस्तेलाल ईरान और अफगानिस्तान में किया जाता है। हिजरी में साल का पहला दिन आमतौर पर 21 मार्च को होता है।

अलवी ने कहा, ‘जब मैंने 2014 में अपना फेसबुक अकाउंट बनाया तो अपने बर्थडे के रूप में 1 जनवरी को चुनना आसान था। इंटरनेट भी स्लो था और किसी तारीख को हिजरी से पश्चिमी कैलेंडर के मुताबिक बदलना कठिन भी है। यहां तक कि आधिकारिक पहचान पत्र या अधिकतर लोगों के पास मौजूद तजकीरा से उनके उम्र के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती है। लोगों की उम्र के बारे में उनकी शारीरिक स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया जाता है।’

अथॉरिटीज अब इसे बदलने का प्रयास कर रही हैं। पिछले कुछ सालों में बड़े अस्पतालों ने अपने यहां पैदा होने वाले बच्चों को बर्थ सर्टिफिकेट जारी करना शुरू किया है। सरकार भी अपने नागरिकों को ई-तजकीरा या कंप्यूटराइज्ड नैशनल आईडी कार्ड देने का विचार कर रही है, जिसमें डेट ऑफ बर्थ भी होगा, लेकिन यह प्रक्रिया राजनीतिक और तकनीकी कारणों से सालों से रुकी हुई है

Check Also

 2 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …