Breaking News
Home / breaking / इस शख्स ने बदला लेने के लिए किया 150 लड़कियों से रेप

इस शख्स ने बदला लेने के लिए किया 150 लड़कियों से रेप

कोलंबिया। एक प्रेमी ने प्रेमिका के कौमार्य का अनोखा बदला लिया। उसकी सच्चाई जानकर हर कोई हैरान है। कोलंबिया के इस शख्स को जब पता चला कि जिससे वह बेहद प्यार करता है, वह वर्जिन नहीं है उसने किसी और से संबंध बनाया था तो उसने सनसनीखेज कदम उठाया।

अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद उसने 150 लड़कियों के साथ रेप कर उनकी हत्या कर दी।
इस साइको किलर का नाम हैे डैनियल कामर्गो।

वह कमजोर लड़कियों को अपना शिकार बनाता था। डेनियल ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान कहा था कि जब रेप के दौरान लड़कियां चिल्लाती हैं तो उसे सुकून मिलता है। वह पहले लड़कियों का रेप करता था और बाद में उन्हें मौत के घाट उतार देता था। उसकी हैवानियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने  छोटी बच्चियों को भी अपना शिकार बनाया था।

डैनियल का पहला शिकार 9 साल की बच्ची थी। इसके बाद उसने कोलंबिया में करीब 80 और इक्वाडोर में 74 लड़कियों को अपना शिकार बनाया था। साल 1989 में पुलिस ने डैनियल को दूसरी बार अरेस्ट किया और कोर्ट ने उसे 16 साल की सजा सुना दी। लेकिन साल 1994 में डैनियल का शिकार बन चुकी एक लड़की के भाई ने इस साइको कातिल को मार दिया। लड़की का भाई भी उसी जेल में कैदी था।

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …