Breaking News
Home / अज़ब गज़ब / घूम-घूमकर मनाया 500 दिन का हनीमून, बना लिया वल्र्ड रिकॉर्ड

घूम-घूमकर मनाया 500 दिन का हनीमून, बना लिया वल्र्ड रिकॉर्ड

m3
शंघाई। लोग हनीमून को यादगार बनाने के लिए क्या कुछ नहीं कर गुजरते। यहां चर्चा कर रहे हैं एक ऐसे कपल की जिसने बिल्कुल अनोखे अंदाज में हनीमून मनाया। उनकी शादी शंघाई में हुई, रिसेप्शन मनीला में और हनीमून पूरी दुनिया में घूम-घूम कर मनाया। उनका हनीमून महीने दो महीने तक नहीं पूरे 500 दिन तक चला।

 

रेडिफडॉटकॉम की एक खबर के मुताबिक मार्क और कैमिला विलाफ्लॉर की दोस्ती 2011 में हुई। बातें हुईं, मुलाकातें हुईं और प्यार हो गया। इन लोगों का प्यार परवान चढ़ा और शादी हो गई। दोनों ने शादी की शंघाई में। फिर घर वालों और दोस्तों के साथ मनीला में रिसेप्शन किया। उसके बाद मार्क ने कैमिला को बताया कि उसकी इच्छा वल्र्ड टूर करने की है। कैमिला ने भी कहा कि वल्र्ड टूर का इससे बेहतर मौका फिर कहां मिलेगा, इसलिए दोनों निकल पड़े हनीमून वल्र्ड टूर पर।

 

दोनों ने सोचा कि वे 365 यानी साल भर घूम-घूम कर हनीमून सेलिब्रेट करने का वल्र्ड रिकॉर्ड बनाएंगे। मार्क और कैमिला अपनी सोच से भी आगे निकल गए और पूरे 500 दिन का हनीमून बनाकर वापस लौटे।

Check Also

अंतिम संस्‍कार की चल रही थी तैयारी, अचानक खोल ली आंखें, सब कुछ कैमरे में कैद

नई दिल्‍ली. एक वक्‍त था जब हम केवल किस्‍से कहानियों  में सुना करते थे कि किसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *