Breaking News
Home / अज़ब गज़ब / पुलिस के डायल 100 वाहन में निकला सांप, मचा हडक़म्प

पुलिस के डायल 100 वाहन में निकला सांप, मचा हडक़म्प

snake
भोपाल। लोगों की मदद के लिए चलने वाली डायल 100 पुलिस सेवा की गाड़ी में सवार चार पुलिसकर्मियों को खुद ही मदद की जरूरत पड़ गई। दरअसल राजधानी के कोलार थानांतर्गत डायल 100 के वाहन टाटा सफारी में गुरुवार सुबह सांप घुस गया। इससे वाहन में सवार पुलिसकर्मी में अफरा-तफरी मच गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांप पकडऩे वाले ने इसे पकड़ा। हालांकि सांप वाहन में कैसे घुस गया था इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
कोलार टीआई सुदेश तिवारी के मुताबिक डायल100 का वाहन टाटा सफारी थाने के सामने खड़ी हुई थी। इस दौरान वाहन में चार पुलिस कर्मी सवार थे। एक पुलिस कर्मी की नजर सीट के नीचे बैठे सांप पर गई। इसके बाद चारों पुलिसकर्मी वाहन से उतर गए और इसकी सूचना सांप पकडऩे वाले को दी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांप पकड़ लिया गया।

Check Also

उज्जैन : महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान आग लगने से 14 झुलसे

  उज्जैन/भोपाल। मध्यप्रदेश में उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में आज भस्मार्ती के दौरान आग लगने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *