Breaking News
Home / breaking / मेयर साब ने धूमधाम से रचाई मादा मगरमच्छ से शादी, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप

मेयर साब ने धूमधाम से रचाई मादा मगरमच्छ से शादी, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप

मैक्सिको सिटी। यहां एक अजीबोगरीब शादी खूब सुर्खियों में है। यह शादी इसलिए अजीब है क्योंकि इसमें दूल्हा तो पुरुष है जबकि दुल्हन कोई सुंदर सी कन्या नहीं होकर एक मादा मगरमच्छ है। जी हां, आपने सही सुना। यहां के मेयर की शादी किसी लड़की से नहीं मगरमच्छ से हुई है। अब मेयर साहब को यह क्या सूझी…क्यों सूझी ? चलिए हम बताते हैं।

मैक्सिको के सैन पेड्रो हुआमेलुला के मेयर विक्टर एगुइलर ने मगरमच्छ को दुल्हन की तरह सजाकर उससे शादी की।इस शादी में सैकड़ों मेहमान शामिल हुए। मादा मगरमच्छ को सफेद रंग का गाउन पहनाया गया और सिर पर फूलों का क्राउन भी था।

बैंडबाजे और बारातियों के साथ वे शादी करने पहुंचे। शादी के बाद एक बड़ी पार्टी भी रखी गई थी। मेहमानों को तरह-तरह के व्यंजनों के अलावा यहां का पारंपरिक शराब भी परोसी गई।

इसलिए किया यह सब

दरअसल मैक्सिको में मछली का बड़ा कारोबार है। ऐसा माना जाता है कि मगरमच्छ से शादी रचाने के बाद पैसिफिक समुद्र में मछलियों और अन्य सी-फूड की संख्या बढ़ जाती है। इससे यहां रहने वाले लोगों को काफी फायदा होता है। इसलिए मेयर ने मादा मगरमच्छ से शादी की। जाहिर है मेयर साहब ने सिर्फ शादी की थी, सुहागरात नहीं मनाई होगी।

Check Also

कार में पेट्रोल भरवाकर बिना रुपए दिए ही भागे बदमाश, नोजल तोड़ा हादसा टला

 CCTV फुटेज आया सामने अजमेर। श्रीनगर के पास एक पेट्रोल पंप पर कार सवार पेट्रोल …