Breaking News
Home / अज़ब गज़ब / 60 देशों में मनाया ‘नो पैंट्स सबवे राइड डे’

60 देशों में मनाया ‘नो पैंट्स सबवे राइड डे’

no paints
सिडनी। दुनिया भर के 60 देशों में रविवार को सैकड़ों लोगों ने ‘नो पैंट्स सबवे राइड डे’ मनाया। इस डे को मनाने वाले पुरुष-महिलाओं ने ट्रेन, ट्यूब्स और सबवे पर बिना पैंट यानी अंडरवियर्स में सफ़र किया। इस इवेंटकी शुरुआत 2002 में न्यूयॉर्क सिटी से हुआ था जब इम्प्रूव ग्रुप के सात सदस्यों ने बिना पैंट के सफ़र किया था। 2006 तक इस ग्रुप के सदस्यों की संख्या 150 हो गई थी। दस साल बाद इस इवेंट को जर्मनी, चेक रिपब्लिक और इंग्लैंड में भी मनाया जाने लगा। पिछले साल सिर्फ न्यूयॉर्क सिटी में ही 4000 लोगों ने इस दिन अंडरवियर में सफर किया था। इम्प्रूव एवरीवेयर की वेवसाइट के मुताबिक इस नो पैंट के पीछे का आइडिया बहुत साधारण है। इसमें सबवे पर अलग अलग स्टेशनों पर यात्री बिना पैंट के सफर के लिए चढ़ते हैं। वे साथ ही ऐसा बर्ताव करते हैं कि एक दूसरे को नहीं जानते।

दिलचस्प बात ये है कि सर्दी में ऊपर के सारे कपड़े जैसे कि कोट, हैट्स, स्कार्फ, दस्ताने सब इन्होंने पहने होते हैं। बस जो चीज़ नहीं होती वो है पैंट। कुछ देश इस लैगी राइड इवेंट के सख्त ख़िलाफ़ हैं।

लाटविया में अधिकारियों ने इस पर बैन लगाने की कोशिश भी की। मीडिया में इस आशय की ख़बरें आने पर अधिकारियो को बैन का इरादा छोड़ना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया में सिडनी, ब्रिसबेन, एडिलेड और मेलबर्न में 10 जनवरी को पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बड़ी संख्या में यात्री बिना पैंट देखे गए। यहां तक कि दादी की उम्र की एक महिला को भी ऐसा करते देखा गया। कुछ पब्स में भी लोगों को इसी हाल में देखा गया।

Check Also

अंतिम संस्‍कार की चल रही थी तैयारी, अचानक खोल ली आंखें, सब कुछ कैमरे में कैद

नई दिल्‍ली. एक वक्‍त था जब हम केवल किस्‍से कहानियों  में सुना करते थे कि किसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *