Breaking News
Home / breaking / OMG : यह लड़की घर बैठे 1 घंटे में कमा रही 8 लाख रुपए

OMG : यह लड़की घर बैठे 1 घंटे में कमा रही 8 लाख रुपए

सिडनी। पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे खराब, खेलोगे कूदोगे तो बनोगे नवाब! बचपन में शरारती बच्चों के मुंह से यह मिसरा जरूर सुना होगा। यहां एक लड़की के साथ यह बात सही साबित हो रही है। पढ़ने-लिखने से उसे जो नौकरी मिलती, उससे ज्यादा तक वह घर मे वीडियो गेम खेलकर कमा रही है। आपको सुनकर आश्चर्य होगा कि यह लड़की घंटे में 8 लाख रुपए कमा रही है। जी हां, घंटे में 8 लाख रुपए।

आप सोच रहे होंगे कि आखिर वह कैसा गेम खेलती है और उसे इतने ज्यादा रुपए कौन देता है। तो चलिए हम आपकी यह जिज्ञासा भी शांत कर देते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया की Gamer girl के नाम से विख्यात इस लड़की का नाम चेल्सिया है। ये अच्छे-अच्छे गेम की शातिर खिलाड़ी है। और उसका काम यही है की वो बस गेम खेलती है और लोग उसे live देखते है। यह लाइव गेम खेलते-खेलते लोगों से बात भी करती है। इस काम के लिए सब्स्क्रिप्शन, विज्ञापन और स्पॉन्शरशिप से इन्हें पैसे मिलते हैं।

चेल्सिया ने फार्मेसी में यूनिवर्सिटी से डिग्री प्राप्त की है। उसका मानना है कि इतने पैसे वह कोई जॉब करके नहीं कमा सकती थी। चेल्सिया गेमिंग वर्ल्ड में एक्समिंक्स के नाम से जानी जाती है। और इसकी कमाई एक हजार डॉलर से लाखों डॉलर तक की हो जाती है।

Check Also

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में दो सुरक्षा प्रहरी सहित 11 अरेस्ट

सन्तोष खाचरियावास अजमेर। राजस्थान में अजमेर स्थित राज्य की एक मात्र उच्च सुरक्षा कारागृह (हाई …