Breaking News
Home / breaking / नामदेव एकता मिशन की चली बयार

नामदेव एकता मिशन की चली बयार

add1namdev ektaramkumar namdev

नामदेव मिशन एकता का सूत्रपात आज
नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। संख्या बल में उल्लेखनीय होने के बावजूद अलग-अलग घटकों में बंटा होने के कारण अब तक राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान नहीं बना पाया है। इसी तथ्य को समझते हुए अब नामदेव समाज में एकता की बयार चलने लगी है। इसी कड़ी में आगामी जनवरी में राजस्थान के सिरोही शहर में महासम्मेलन की तैयारियां हो रही हैं तो इसी साल 11 सितम्बर को तीर्थराज पुष्कर में नामदेव राष्ट्रीय संगठन का गठन होने जा रहा है। इन शुभ समाचारों के बीच एक और खुशखबर यह है कि मध्यप्रदेश में आज से नामदेव मिशन एकता का सूत्रपात हो रहा है।
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के गंज बासौदा शहर में आज रविवार दोपहर 1 बजे नामदेव समाज के विभिन्न घटक एकता की ओर कदम बढ़ाएंगे। इसे नामदेव एकता मिशन 2017 नाम दिया गया है। इस अवसर पर रामकुमार नामदेव नर, महेंद्र कुमार नामदेव, श्रीमती दुर्गा नामदेव, मनोज नामदेव पठारी आदि कई समाजबंधु पहुंचेंगे और विभिन्न घटकों  के बीच एकता का प्रयास होगा। नामदेव न्यूज डॉट कॉम की ओर से इन प्रयासों को नमन।

khemraj nama solanki add

Check Also

मुस्लिम युवक ने जैन बनकर मैनेजर युवती को फंसाया, कई बार बनाए शारीरिक संबंध

  इंदौर। एक मुस्लिम युवक ने मैनेजर पद पर काम कर रही युवती को लव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *