Breaking News
Home / breaking / आज आपके जीवन में क्या होंगे उतार-चढ़ाव, पढ़ें 12 सितम्बर मंगलवार का राशिफल

आज आपके जीवन में क्या होंगे उतार-चढ़ाव, पढ़ें 12 सितम्बर मंगलवार का राशिफल

भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2074, शरद ऋतु, रवि दक्षियायन, 25.02 बजे बाद अष्टमी तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज परिवार और कार्य के क्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार संघर्ष टालेंगे। वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से वाद-विवाद या झगड़ा होने की आशंका है। स्त्री वर्ग से लाभ होगा। मन की उदासी आप में नकारात्मक विचार लाएगी। अत्यधिक धन खर्च होगा। खान-पान में संयम रखना पड़ेगा।

वृषभ :- आज कौटुंबिक सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम दांपत्यजीवन की अनुभूति करेंगे। धन लाभ के योग हैं।
विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे। वस्त्र, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधनों और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा।

 

 

मिथुन :- आज वाणी पर संयम रखें। सगे-संबंधियों के साथ खूब संभलकर रहना पड़ेगा। बीमारी या दुर्घटना का योग होने से उस संबंध में सावधानी रखें। मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचेगी। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। विशेष रूप से मौज, शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा।

कर्क :- आज नए कार्य की शुरुआत करने के लिए उत्तम दिन है। व्यापार-धंधे में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय स्त्रोतों में वृद्धि होने से आप खूब आनंद और संतोष की भावना का अनुभव करेंगे। प्रवास और वैवाहिक योग है। प्रणय के लिए अनुकूल दिन है।

सिंह :- नौकरी और व्यवसाय के लिए आज बेहतर दिन है। आप कार्यक्षेत्र में वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सफल होगा। पदोन्नति के योग हैं। जमीन और वाहन संबंधी कामकाज के लिए भी अनुकूल समय है।
कन्या :- आज आप धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यस्त रहने। व्यतीत होगा। किसी तीर्थ स्थान की यात्रा के संयोग बनेंगे। विदेश गमन के लिए अवसर निर्मित होंगे। भाई-बंधुओं से लाभ होगा। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहें। आर्थिक लाभ मिलेगा।

तुला :- आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। आध्यात्मिक प्रवृत्तियां और सिद्धियां प्राप्त करने के लिए उत्तम दिन है लेकिन नए कार्य शुरू न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। हितशत्रु आपका अहित करने का प्रयास करेंगे। जलाशय और स्त्री वर्ग से सचेत रहें। ईश्वरभक्ति और गहरी चिंतन शक्ति मन को शांति देगी।

वृश्चिक :- आज मौज-मस्ती और मनोरंजन में दिन बीतेगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए वस्त्र परिधान और वाहनसुख की प्राप्ति होगी। भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्यजीवन के उत्तम क्षणों का अनुभव करेंगे। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात और धनलाभ होगा।

धनु :- नौकरीपेशा के लिए आज लाभ का दिन है। आर्थिक लाभ के योग हैं। घर में आनंद का वातावरण रहेगा। नौकर और सहकर्मीगण आपके सहायक बनेंगे। कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। विरोधी और हितशत्रु अपनी चाल में नाकामयाब साबित होंगे। महिला मित्रों से बचकर रहें।
मकर :- कला और साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखने वाले व्यक्ति आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान दे सकेंगे। अपनी रचनात्मक और सृजनात्मक शक्तियों का परिचय करा सकेंगे। प्रेमी परस्पर घनिष्ठता का अनुभव करेंगे। उनकी मुलाकात रोमांचक बनेगी। शेयर-सट्टा से लाभ होगा।

कुंभ :- स्वभाव में भावुकता अधिक होने से मानसिक बेचैनी रहेगी। आर्थिक विषयों का आयोजन होगा। स्त्रियों के सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र या आभूषणों की खरीदी के पीछे खर्च होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। स्वभाव में हठीलापन रहेगा। मानहानि की आशंका है।

मीन :- कार्य में सफलता पाने के लिए और महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज उत्तम दिन है। आपके विचारों में आज स्थिरता रहेगी, जिससे कोई भी कार्य अच्छी तरह हल कर सकेंगे। कलाकारों का मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे। मित्रों के साथ छोटी यात्रा या पर्यटन होगा।

Check Also

कार में पेट्रोल भरवाकर बिना रुपए दिए ही भागे बदमाश, नोजल तोड़ा हादसा टला

 CCTV फुटेज आया सामने अजमेर। श्रीनगर के पास एक पेट्रोल पंप पर कार सवार पेट्रोल …