Breaking News
Home / breaking / बुधवार का दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आप का राशिफल

बुधवार का दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आप का राशिफल

Rashifal

वैशाख कृष्ण पक्ष, अमावस्या,  17.46 बजे बाद प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ, रवि उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, श्री शुकदेव जयंती

 

add kamal

 

मेष :- अत्यंत सावधानीपूर्वक आज का दिन व्यतीत करने की गणेशजी की सलाह है। सर्दी, कफ और बुखार के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। स्वजनों से वियोग होगा। मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। आज गलत जगह पूंजी निवेश न हो, इसका ध्यान रखें।

वृषभ :- गणेशजी की पूरी कृपा आज आप पर रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुटुंब और मित्रों के साथ आनंद के पल बिताएंगे। आपकी आय और व्यापार-धंधे में वृद्धि होगी। रमणीय स्थान में पर्यटन का आयोजन होगा। व्यापार के क्षेत्र में संपर्क और पहचान से लाभ होगा। उत्तम दांपत्य सुख की अनुभूति होगी।

मिथुन :- गणेशजी के आशीर्वाद से शारीरिक और मानसिक सुख बना रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में आपके काम की तारीफ होगी। पदोन्नति का योग है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा।

कर्क :- आज का ज्यादातर समय धर्म, ध्यान और देवदर्शन में लगेगा। किसी तीर्थ स्थान पर जाने का प्रसंग बनेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे। परिवार में भाई-बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। विदेश यात्रा के लिए अनुकूल संयोग निर्मित होगा।

सिंह :- आज का दिन थोड़ा प्रतिकूल हो सकता है। स्वास्थ्य के सम्बंध में आपको विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बाहर खाने-पीने से बचें। बीमारी के पीछे धन खर्च हो सकता है। नकारात्मक विचार मन पर हावी होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ सावधानीपूर्वक रहें।

कन्या :- आज का दिन अनुकूलता से परिपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप निकटता के क्षण का आनंद उठा सकेंगे। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ आकर्षण अनुभव करेंगे। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भागीदारों के साथ सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे।

तुला :- घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखदायक घटनाएं घटेंगी। कार्य में यश और सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। सहकर्मियों और अधीनस्थ नौकरवर्ग का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक :- स्वास्थ्य के सम्बंध में थोड़ी शिकायत रहेगी। मानहानि की आशंका है। शेयर सट्टे में न पड़ने की गणेशजी चेतावनी देते हैं। संभव हो तो यात्रा या प्रवास से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। आर्थिक आयोजन सफलतापूर्वक पूरे कर सकेंगे।

धनु :- तन-मन में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन पर चिंता का भार रहेगा। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। अनिद्रा और समय पर भोजन न मिलने से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा। आज महत्वपूर्ण दस्तावेज न बनाएं।

मकर :- दैनिक कार्यों में अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर राहत महसूस करेंगे। गृहस्थजीवन की समस्याएं हल होती हुई प्रतीत होंगी। संपत्ति सम्बंधी कामकाजों का हल मिलेगा। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी।

keva bio energy card-1

कुंभ :- वाणी पर संयम रखेंगे तो आज बहुत सी समस्याओं से बच जाएंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें। कार्य में कम सफलता मिलेगी। संतोष की भावना का अनुभव होगा।

मीन :- आज का दिन आनंद और उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन होगा। नए कार्य का आरंभ करने के लिए शुभ दिन है। सगे-सम्बंधियों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ बाहर भोजन करने या घूमने जाने का अवसर आएगा।

Check Also

पेट्रोलियम कम्पनियों ने फिर बढ़ाई पेट्रोल में एथोनॉल की मात्रा

-अब 14 प्रतिशत एथोनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल की बिक्री शुरू – रेट में कोई कटौती नहीं, …