Breaking News
Home / breaking / बुधवार का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, पढ़ें आज का राशिफल

बुधवार का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, पढ़ें आज का राशिफल

add kamal

चैत्र शुक्ल नवमी, बुधवार, सम्वत 2074, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, 10.4 बजे बाद दशमी तिथि प्रारम्भ, बसन्त नवरात्र सम्पन्न, स्वामी नारायण जयंती, महावीर जी का मेला प्रारम्भ

 

rashifal1

 

मेष – आज का दिन मानसिक तनाव से भरा रहेगा। आज भावना के प्रवाह में कुछ अधिक ही बह ना जाएं, इसका ध्यान रखिएगा। इससे वाणी पर संयम न रहने के कारण ग्लानि का भी अनुभव हो सकता है।

वृषभ – आज आप तन और मन से हल्कापन अनुभव करेंगे। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। मन भी संवेदनशीलता से भरा रहेगा। आपकी कल्पनाशक्ति में वृद्धि होने के कारण आप काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे।

मिथुन – कार्य संपन्न होने में विलंब हो सकता है फिर भी कोशिशों में कमी न होने दें। आपके कार्य निर्धारित तरीके से पूरे हो जाएंगे। आर्थिक आयोजन में प्रारंभ में कुछ बाधाएं आएंगी लेकिन बाद में फिर रास्ते खुलते नजर आएंगे।

कर्क –मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आज का दिन बहुत ही हंसी-खुशी में गुजरेगा। प्रवास और यात्रा की संभावनाएं है। आज इच्छानुसार खाना खाने को मिल सकता है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।

सिंह – अधिक भावुकता के कारण आपके मन में तनाव रहेगा। स्त्रीवर्ग से आज संभलकर चलने का दिन है। विवाद से बचें। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानीपूर्वक आगे बढ़ें। व्यवहार में संयम और विवेक रखने की सलाह है।

कन्या – आज का दिन आनंद-उल्लास में बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज विविध क्षेत्रों में आपको लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ सुंदर, मनोहर स्थल पर घूमने का आयोजन कर पाएंगे। संतान से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे।

तुला –आज का दिन आपके लिए शुभ है। नौकरी या व्यवसायिक क्षेत्र में आपके लिए अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्चाधिकारियों के साथ आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। पदोन्नति की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन में वातावरण अच्छा रहेगा। माता से लाभ होगा। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक – उच्चाधिकारियों के नकारात्मक रवैये के कारण आपको कष्ट हो सकता है। शारीरिक रूप से आलस्य रहेगा। संतानों के साथ मतभेद रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णयों को आज संभव हो तो टाल दें।

धनु –आज किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेश जी सलाह देते हैं। वाणी और व्यवहार पर भी संयम रखिएगा। अधिक संवेदनशीलता आपके मन को व्यथित बनाएगी।

मकर – दिन शुभ गुजरेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में आपका व्यापार विकसित होने की बहुत संभावनाएं हैं। दलाली, कमिशन, ब्याज आदि की आय में वृद्धि होगी।

कुंभ – दिन सुखमय रहेगा। कार्य में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। परिवारजनों के साथ अच्छी तरह दिन गुजरेगा। नौकरी और व्यवसायिक क्षेत्र में आपको सहकर्मियों का बहुत सहयोग मिलेगा।

मीन – आज आपकी सृजनशक्ति में अधिक निखार आएगा। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अनुकूल है। स्वभाव में भावुकता विशेष मात्रा में रहेगी।

Check Also

 5 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …