Breaking News
Home / breaking / रविवार को कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें आज का राशिफल

रविवार को कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख शुक्ल पक्ष द्वादशी, वार रविवार, सम्वत 2074, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण

rashifal

मेष :- आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायक रहेगा। लंबे समय का आर्थिक आयोजन पूरा कर सकेंगे। व्यवसाय में भी योजनाएं बना सकेंगे। परोपकार के उद्देश्य से किए गए कार्य से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा।
वृषभ :- परिश्रम के अनुपात में अल्प परिणाम मिलने पर भी आप निष्ठापूर्वक कार्य को आगे बढ़ाएंगे। आपके क्षेत्र की विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और उसके द्वारा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। मृदुवाणी नए सम्बंध स्थापित करने में सहायक बनेंगे।
मिथुन :- अत्यधिक भावनाशील आपके मन को संवेदनशील बनाएगी। विशेष रूप से जलाशय और स्त्रीवर्ग से सचेत रहना पड़ेगा। मन की परिस्थिति डवांडोल रहने के कारण निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। माताजी की तबीयत के विषय में चिंता होगी।

 

कर्क :- आज कार्य सफलता आपकी राह देख रही है। इसके कारण आपका आनंद उत्साह दोगुना होगा। मन ताजगी और प्रफुल्लता अनुभव करेगा। मित्रों, सगे-सम्बंधियों के साथ मुलाकात और प्रवास पर्यटन पर जाने का कार्यक्रम बनेगा।

add kamal
सिंह :- आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा। लंबी अवधि के आयोजन आपको द्विधा में डालेंगे। कार्य में निर्धारित सफलता नहीं मिलेगी। परिवार में मेल-मिलाप का वातावरण रहेगा।
कन्या :- आपकी वाणी का माधुर्य नए सौहार्दपूर्ण सम्बंध स्थापित करने में उपयोगी साबित होंगे। वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी। व्यापार-धंधे में लाभ के साथ सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा।
तुला :- आज आपको स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखना पड़ेगा। मानसिक स्वस्थता भी कम रहेगी। अविचारी और मनमाना व्यवहार आपको मुसीबत में डाल सकता है। वाणी पर संयम रखना पड़ेगा अन्यथा किसी के साथ झगड़े-फसाद होने की संभावना है।
वृश्चिक :- नौकरी-धंधा और व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको लाभ ही लाभ है। इसके साथ मित्रों, सगे-सम्बंधियों और बुजुर्गों की तरफ से भी लाभ प्राप्ति का संकेत है। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएंगे। शरीर और मन से आप खूब प्रफुल्लित रहेंगे।
धनु :- आज आपकी यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।

keva bio energy card-1

मकर :- बौद्धिक कार्य या साहित्य लेखन जैसी प्रवृत्तियों के लिए आज अनुकूल दिन है। आपके व्यवसाय में नई विचारधारा आपके कार्यों को नया स्वरूप देंगी। व्यवसाय के क्षेत्र में प्रतिकूल वातावरण आपके मन को अस्वस्थ करेंगे। शारीरिक थकान महसूस होगी।
कुंभ :- आज निषेधात्मक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए। झगड़े-विवाद से बचें, क्रोध और वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। आर्थिक तंगी का अनुभव होगा।
मीन :-  दैनिक कार्यों में से बाहर निकल कर आज आप घूमने-फिरने और मनोरंजन के पीछे समय बिताएंगे। स्वजनों तथा मित्रों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं।

Check Also

VIDEO : बारातियों की तरह बैंड-ढोल और लाइट उठाने वालों की भी खातिरदारी

आखातीज के अबूझ सावे पर अजमेर में एक शादी बनी मिसाल अजमेर। आखातीज जैसे अबूझ …