Breaking News
Home / breaking / आज है दुर्लभ संयोग वाला सूर्यग्रहण, मगर भारत में नहीं दिखेगा

आज है दुर्लभ संयोग वाला सूर्यग्रहण, मगर भारत में नहीं दिखेगा

नई दिल्ली। साल का पहला चन्द्रग्रहण आप 31 जनवरी को देख चूजे हैं। अब साल का पहला सूर्यग्रहण का अवसर आ चुका है। 

साल 2018 का पहला सूर्यग्रहण 15 फरवरी को होगा।भारतीय समय के अनुसार यह सूर्यग्रहण रात के समय है, इसी वजह यह भारत में नहीं दिखाई देगा। यह दक्षिण अमरीका, अंटार्कटिका, उरुग्वे और ब्राजील जैसे देशों में देखा जाएगा। अंटार्कटिका में यह अधिक देखा जाएगा।

इस ग्रहण के दौरान 152 साल बाद बहुत दुर्लभ संयोग बना, अब आया है सूर्यग्रहण, जो 15 फरवरी की रात को पड़ेगा, जिस वजह से यह कई देशों में सूर्य नहीं दिखाई देखा।

साल 2018 में पांच ग्रहण होंगे, जिसमें से 3 सूर्यग्रहण और 2 चंद्रग्रहण हैं। 15 फरवरी 2018 को पहला सूर्यग्रहण है। इसके बाद दूसरा सूर्यग्रहण 13 जुलाई 2018 और तीसरा सूर्यग्रहण 11 अगस्त 2018 को होगा। वहीं, पहला चंद्रग्रहण 31 जनवरी 2018 को था और दूसरा चंद्रग्रहण 27-28 जुलाई 2018 को होगा।

यह ग्रहण 15 फरवरीकी रात 12:25 मिनट से शुरू होकर 16 फरवरी सुबह 4:18 तक रहेगा। हालांकि सूतक काल ग्रहण के लगभग 12 घंटे पहले यानी 15 फरवरी सुबह 11:35 पर शुरू हो जाएगा।

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …