Breaking News
Home / breaking / 14 नवम्बर मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

14 नवम्बर मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2074, हेमन्त ऋतु, रवि दक्षिणायन,  12.36 बजे बाद द्वादशी तिथि प्रारम्भ, बाल दिवस

मेष :- आज आपका व्‍यवहार ही आपकी सफलता का मुख्‍य कारण है। इंटरव्‍यू में सफलता मिलेगी। प्रभावशाली व्‍यक्ति से मुलाकात उन्‍नति के द्वार खोल देगी। दांपत्‍य सुख में बढ़ोतरी होगी। परिवार में सुख शांति रहेगी।

वृष :- आज  पूरे जोश व उत्‍साह के साथ कार्य करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य गड़बड़ हो सकता है। काफी समय से रुके कार्य संपन्‍न होंगे। मान सम्‍मान में वृद्धि होगी। कोई शुभ समाचार प्राप्‍त होगा। यात्रा से आर्थिक लाभ होगा।

मिथुन :- आज जरुरत की चीजों पर खर्च करें। नए मित्र बनेंगे। व्‍यापार में साझेदार धोखा कर सकते हैं। नौकरी में उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे। प्रेेम संबंधों से दूर रहें। धर्म के प्रति आस्‍था बढ़ेगी। यात्रा टालें।

कर्क :-  आज आप पर झूठे आरोप लग सकते हैं। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। आय से अधिक व्‍यय रहेगा। निवेश से नुकसान होगा। किसी महत्‍वपूर्ण व्‍यक्ति से सहयोग प्राप्‍त होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा।

सिंह :- आज दिखाते हेतु ज्‍यादा खर्च न करें। किसी की बातों में न आएं। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। आत्‍मविश्‍वास भरपूर रहेगा। किसी की मदद करके मन को शांति मिलेगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा हो सकती है।

कन्या :- आज कोई करीबी धोखा दे सकता है। वैवाहिक जीवन में खटास आएगी। वैवाहिक जीवन में खटास आएगी। निराशा के भाव रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ घूमने जाने की योजना बनेगी। सेहत का ध्‍यान रखें।

तुला :- आज खानपान का शौक रहेगा। ईमानदारी व निष्‍ठा से कार्य करेंगे। मन में अच्‍छे विचार आएंगे। नए वस्‍त्र व आभूषण क्रय करने की योजना बनेगी। लक्ष्‍य बनाकर कार्य करेंगे। व्‍यावसायिक यात्रा लाभदायक।

वृश्चिक :- आज गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशनुमा वातावरण रहेगा। पति पत्‍नी के बीच सामंजस्‍य बना रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्‍त होगा।

धनु :- आज आप पूरे जोश व ऊर्जा से भरे रहेंगे। परिवार की जिम्‍मेदारियां निभाएंगे। कार्यों के प्रति उत्‍साह बना रहेगा। सहनशीलता का अभाव रहेगा। आय व्‍यय का संतुलन बना रहेगा। मेहमानों का आगमन होगा।

मकर :- आज आत्‍मविश्‍वास व शक्ति से लबालब रहेंगे। मित्रों के साथ घूमने जाने की योजना बनेगी। कोई शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। नए वस्‍त्र, आभूषण क्रय करने का मन बनेगा। आर्थिक स्थिति उत्‍तम रहेगी।

कुम्भ :- आज कार्य की अधिकता से सेहत पर प्रभाव पड़ेगा। कामकाज में सकारात्‍मक परिणाम आ सकते हैं। सहयोगी आपकी मदद कर सकते हैं। आध्‍यात्‍म में रुचि बढ़ेगी। निवेश सोच समझकर करें।

मीन :- आज कर्ज के कारण थोड़ी चिंता रह सकती है। कोई सुखद समाचार प्राप्‍त होगा। वाणी माधुर्य का लाभ लेंगे। नई महत्‍वपूर्ण योजनाओं पर अमल करेंगे। विद्यार्थी वर्ग परिश्रम से सफलता प्राप्‍त करेंगे।

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …