Breaking News
Home / breaking / 15 अगस्त 2017 मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़िए आज का राशिफल

15 अगस्त 2017 मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़िए आज का राशिफल

भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षियायन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मथुरा में कृष्ण जन्मोत्सव, 17.40 बजे बाद नवमी तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज आप ऊर्जा और उत्साह का अनुभव करेंगे। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ मेल-मिलाप होगा, परंतु मध्याह्न के बाद आरोग्य में परिवर्तन हो सकता है। खान-पान में संयम रखिएगा। बातचीत करते समय किसी के साथ उग्रतापूर्ण भाषा का प्रयोग न हो जाए इसके लिए जिह्वा पर संयम रखिएगा।

वृषभ :- आज आप दुविधापूर्ण स्थिति में रहेंगे। सर्दी-खांसी, कफ या बुखार से परेशानी हो सकती है। धार्मिक कार्यो के पीछे खर्च हो सकता है। स्वजनों से वियोग होगा। परंतु मध्याह्न के बाद कुछ अनुकूलता रह सकती है। कार्य करने से उत्साह में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक लाभ होगा। मित्रों तथा संबंधीजन से मिलना होगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार का वातावरण आनंदमय रहेगा।

मिथुन :- आज आपको मित्रों से लाभ होगा। नए मित्र बन सकते हैं, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी सिद्ध हो सकते हैं। अपेक्षा से अधिक धनलाभ होगा। प्रवास या पर्यटन का आयोजन हो सकता है। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। धर्म, कर्म करने से अधिक हानि न हो ऐसी परिस्थिति का निर्माण हो सकता है। इस समय किसी के बीच में पढ़ें और धन का लेन-देन न करें।

कर्क :- आप आज शारीरिक तथा मानसिक व्याकुलता और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। क्रोध की मात्रा अधिक रहने से किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। मध्याह्न के बाद आपकी शारीरिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण बना रहेगा। व्यावसायिक स्थल पर उच्च अधिकारीयों के साथ आवश्यक चर्चाएं होंगी।

सिंह :-  आज आपका दिन अच्छी तरह से बीतेगा। कार्य का बोझ बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ शिथिलता रहेगी। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों के मिलने से आनंद होगा। उनके साथ प्रवास या पर्यटन का आयोजन होगा। सामाजिक कार्यो में भाग लेने की इच्छा परिपूर्ण हो सकती है।
कन्या :-  आज का आपका मन गहन चिंतनशक्ति तथा रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षित होगा। आज सोच समझकर बोलें। मध्याह्न के बाद प्रवास का आयोजन कर सकते हैं। फिरभी आज आपके प्रयाण विभिन्न दिशा में जा रहे हैं ऐसा लगता है। धार्मिक तथा मांगलिक कार्यों में जाने का प्रसंग उपस्थित होगा।

तुला :- आज आप सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्रों में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। प्रियपात्र मिलने से आपका मन पुलकित होगा। दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। मध्याह्न और संध्याकाल के बाद आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखिएगा। संभव हो तो प्रवास टालिएगा। आध्यात्मिक सिद्धि मिलने के योग हैं।

वृश्चिक :- आज का आपका दिन बहुत प्रवृत्तिमय और आनंदमय बीतेगा। आप व्यवसाय या व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे तथा उससे लाभ भी होगा। अधिक लोगों के साथ आज मिलने के कारण विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। घर और दांपत्यजीवन में आनंद छाया रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप के कार्य की प्रशंसा होगी। प्रियपात्र के साथ प्रेम का सुखद अनुभव होगा। वाहनसुख मिलेगा।

धनु :- आज कार्य के लिए कुछ अधिक भागदौड़ मची रहेगी तथा परिश्रम की तुलना में प्राप्ति अल्प होगी। परंतु मध्याह्न और संध्याकाल के बाद आप शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे। मित्रों, स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आपके हाथो किसी धार्मिक या पुण्य का कार्य होगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आर्थिक आयोजन भी कर सकेंगे।
मकर :- आज आप अधिक भावनाशील, संवेदनशील बनने से भचें। जलाशय, जमीन-जायदाद के दस्तावेज आदि से आज दूर रहिएगा। कुछ मानसिक अस्वस्थता रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा और जिद्दी व्यवहार से बचिएगा। संतानों की चिंता रहेगी। आजके दिन का प्रवास संभव हो तो टाल दीजिएगा।

कुंभ :- आज आपको नए कार्य करने की प्रेरणा अवश्य मिलेगी। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। परंतु मध्याह्न के बाद या संध्याकाल में परिस्थितियों में बदलाव आएगा। दुविधापूर्ण परिस्थिति का अनुभव होगा। किसीके वाणी और व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है। मकान अथवा भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों की कार्यवाही आज न कीजिएगा।

मीन :- आज धन खर्च अधिक हो जाने से आपका मन व्यग्र रहेगा। मनमुटाव व तनाव से दूर रहें। आर्थिक विषयों में भी संभलकर चलें। व्यावसायिक क्षेत्र में स्पर्धा के सामने आपको टिकना पडे़गा। परिवर्तित हो रहे विचारों के बीच में दुविधायुक्त स्थिति का निर्माण होगा, इसलिए निर्णयशक्ति का आप में अभाव रहेगा। बौद्धिक विचारों का आज आप अनुभव कर पाएंगे।

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …