Breaking News
Home / breaking / 17 जून शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल

17 जून शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल

 

आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष , अष्टमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2074, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, 28.39 बजे बाद नवमी तिथि प्रारम्भ

 

मेष :- आज प्रणय संबंध में केन्द्रित मन प्रियतम से मिलने के लिए व्याकुल होगा। किसी खास मुद्दे को लेकर परिजन के मतभेद का सामना करना पड़ेगा। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी।

वृषभ :- आज अच्छे अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम बनें, जीवन में नीरसता को कम करने के लिए मन को सकारात्मक दिशा दें व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से मन उत्साहित होगा।


मिथुन :- आज भावुकतावश किसी सम्बन्धी की बातें मन को कष्ट पहुंचा सकती हैं। अपने अन्दर नए ऊर्जा की अनुभूति करेंगे, लेकिन बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने की कोशिश करें।

कर्क :- उच्छृंखल व मजाकिया स्वभाव आसपास के वातावरण में महत्ता तो बढ़ाएगा। रोजगार में अपनी स्थिति को लेकर मन में हीन भाव पैदा होंगे, महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों के पूर्ति के आसार बनेंगे।

सिंह :- परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। परिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी, किसी अवरोधित काम के प्रति मन चिन्तित होगा, शिक्षा-प्रतियोगिता मे प्रयत्न सार्थक होगा।

कन्या:- आज आपने सरल व मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय के योग हैं। जीविका क्षेत्र में परिश्रम सार्थक होगा, प्रणय सम्बन्ध के प्रति मन केन्द्रित होगा।

तुला :- आज भावनात्मक शोषण की आशंका है, पूर्वाग्रह वश अपने निकटस्थ संबंधों के बारे में गलत धारणा पालना ठीक नहीं। संबंधों की मधुरता हेतु आपस में विश्वास कायम करें।

वृश्चिक :- आज लाभ का दिन है। व्यावसायिक संबंध प्रगाड़ होंगे, परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं। अत्यधिक भावुकता से भावनात्मक शोषण संभव है। मन भविष्य को लेकर चिंतित हो सकता है।

धनु :- आज दिन उत्तम है। अपने भाग्य को कोसना छोड़ अपने समय को सकारात्मक दिशा में लगाएं। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि तो होगी परन्तु इससे अभिमानी न बनें।
मकर :- आज दिन अच्छा है। सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी, व्यावसायिक क्षेत्र की प्रतिभा में निखार आएगा। परिजन की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा।

कुंभ :- आज आपके सामने नए कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा, आपमें दूसरों को आकर्षित करने की अभूतपूर्व क्षमता है इसका भरपूर लाभ मिलेगा।

मीन :- आज रोजगार के क्षेत्र में हर संघर्ष पर विजय आने वाली बड़ी सफलता का आगाज कर रहा है। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी, परिजन की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा।

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …