Breaking News
Home / breaking / 18 अगस्त शुक्रवार 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

18 अगस्त शुक्रवार 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, वर्षा ऋतु, रवि दक्षियायन, 10.02 बजे बाद द्वादशी तिथि आराम

मेष :- आज आपको नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। विचारों में स्थिरता का अभाव रहने से कुछ मामलों में उलझन अनुभव करेंगे। नौकरी या व्यवसाय में स्पर्धात्मक वातावरण रहेगा। लघु यात्रा के संयोग खड़े होंगे। भाई- बंधुओं के साथ मेल-जोल बढ़ेगा और लाभ होगा। स्त्रियों को वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए।
वृषभ :- आज असमंजस की वजह से आप महत्त्वपूर्ण अवसरों से वंचित हो सकते हैं। नए कार्य का आरंभ करना उचित नहीं है। बातचीत में आपका व्यवहार संघर्ष की स्थिति उतपन्न करेगा। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है।

 

मिथुन :- आज का दिन ताजगी और स्फूर्ति से परिपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख- संतोष की भावना अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ और आयोजनों के लिए अनुकूल दिन है। खर्च अधिक होगा। इसलिए उस पर संयम रखें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
कर्क :- आज परिवार में मनमुटाव और मानसिक बेचैनी की आशंका है। ईश्वर का स्मरण करें। किसी के साथ गलतफहमी या वाद-विवाद होने की आशंका है। स्वास्थ्य सम्बंधी लापरवाही न बरतें। कोर्ट कचहरी के मामलों में संभलकर काम लेना पड़ेगा। मानहानि और धन हानि होने की भी आशंका है।

सिंह :- आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा, परंतु असमंजस की वजह से हाथ में आए अवसर को ना जाने दें। महिला मित्रों से मुलाकात और लाभ होगा। बुजुर्गों को आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा की आय में वृद्धि होगी।

कन्या :- नए कार्य की शुरुआत के लिए अनुकूल समय है। कार्यालय या व्यावसायिक स्थल पर कार्यभार अधिक रहेगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अवसर पैदा होंगे। अपूर्ण कार्य पूर्णता की दिशा में आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय में बढ़ोतरी की संभावनाएं हैं। गृहस्थ जीवन में मधुरता छाई रहेगी।

तुला :- आज आप बौद्धिकों चर्चा में भाग ले सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा या तीर्थस्थान पर जाने के योग हैं। विदेशगमन के भी अवसर निर्मित होंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। संतान की समस्याओं से चिंतित रह सकते हैं। ईश्वर का स्मरण करें।

वृश्चिक :- आज वाणी और व्यवहार पर आज संयम रखें। दैनिक कार्यों के अतिरिक्त नए कार्य हाथ में लेना उचित नहीं है। बीमार पड़ने का योग है। इसलिए खान-पान में ध्यान रखें। अचानक धन लाभ होगा। आध्यात्मिक साधना के लिए अच्छा समय है। चिंतन-मनन मानसिक शांति मिलेगी।

धनु :- आज दिन उत्तम बीतेगा। पिकनिक आदि के योग हैं। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ की मुलाकात रोमांचक रहेगी। दांपत्यजीवन में उत्तम सुख की प्राप्ति होगी। सार्वजनिक सम्मान और ख्याति मिलेगी। बौद्धिक, तार्किक विचार-विनिमय होगा। भागीदारी में लाभ होगा।

मकर :- आज व्यापार- धंधे के लिए अनुकूल दिन है। वसूली या पैसे की लेन-देन करने में सफलता मिलेगी। आयात-निर्यात के व्यापारियों को लाभ होगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। आर्थिक लाभ होगी। कानूनी उलझनों से सचेत रहें। तंदुरुस्ती अच्छी रहेगी।

कुंभ :- आज दिन अनुकूल नहीं है। मानसिक अशांति और उद्वेग भरा दिन है। तेजी से बदलते विचारों के कारण ठोस निर्णय नहीं ले सकेंगे। संतान को लेकर परेशान रहेंगे। पेट की बीमारी से पीड़ित होने की आशंका है। कार्य में निष्फलता हताशा पैदा करेगी और आकस्मिक धन खर्च होगा।

मीन :- आज पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद पैदा हो सकता है। माता का स्वास्थ्य चिंता का कारण का कारण बनेगा। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। मानसिक उद्वेग और धन और मानहानि होगी। नौकरी में समस्याएं खड़ी होंगी। धैर्य बनाए रखें और ईश्वर का स्मरण करें।

Check Also

मुस्लिम युवक ने जैन बनकर मैनेजर युवती को फंसाया, कई बार बनाए शारीरिक संबंध

  इंदौर। एक मुस्लिम युवक ने मैनेजर पद पर काम कर रही युवती को लव …