Breaking News
Home / breaking / 18 जनवरी गुरुवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

18 जनवरी गुरुवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

माघ मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2074, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, 10.13 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ

मेष :- आपके जीवन में कमियों की बजाय जो अच्छी बातें निहित हैं उन्हें देखें। आज नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है। वाणी पर काबू रखें। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलेगा। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। बेहतर रहेगा कि आप थोड़ा योगाभ्यास करें। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वगैरह से दूर रहें। वही करें जो आपको उचित लगता हो। आपको कुछ घटनाओं की तह तक जाना पड़ेगा। वर्तमान की कुछ घटनाओं के लिए वही पुराने कारण जिम्मेदार हैं। इससे आपकी इज्जत को काफी ठेस पहुंची है।

वृषभ :- आज आप अपने नये काम में किसी करीबी जानकार की मदद ले सकते हैं, आपको फायदा जरूर होगा। कोई रूका हुआ कार्य पूरा होगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। मुकदमे में विजय के प्रबल योग हैं। काफी दिनों से चली आ रही किसी समस्या का समाधान होगा। आप जिस काम को काफी दिनों से टाल रहे हैं, उस अधूरे काम को आज पूरा करने के लिये भी दिन ठीक है। उगाही, प्रवास, आय आदि के लिए अच्छा दिन है। मित्रों और परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग फायदेमंद साबित होंगे।

मिथुन :- आज परिवार के लोगों के साथ एवं मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीके से करेगी। आपके जीवनसाथी का मिजाज आपके दिन को नकारात्मक तौर पर प्रभावित कर सकते हैं। आप किसी भी कार्य को बेझिझक करने वाले होंगे। यात्राएं होंगी। बेवजह किसी से विवाद हो सकता है। अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय बिताने की संभावना है। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज कष्ट का अनुभव होगा। छाती में पीड़ा अथवा अन्य विकार से भी कष्ट की अनुभूति होगी।

कर्क :- आज आपको संतान पक्ष से सुख मिलेगा। आज आपके लिए बहुत व्यस्त दिन है, आपको पुरानी बीमारी से राहत मिल जाएगी। संपत्ति में वृद्धि होगी। लंबा सफर करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा जिससे आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे। जितना हो सके उतना विवादों को टालें। धन अधिक खर्च होने की संभावना है। आज अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएँ। विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

सिंह :- आज आपको आर्थिक लाभ की संभावना है। आज आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। माता-पिता की राय के बिना किसी नए काम की शुरुआत ना करें। आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। विरोधी आपके काम में परेशानियाँ खड़ी करेंगे। फिर भी आप आसानी से अपने काम पूरे कर लेंगे। आज दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज का दिन संतान के लिए शुभ अवसर लेकर आया है। अपने किसी विशेष प्रियजन से बात कर लेने से आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी। आज आपको कई सारे मुद्दे सलझाने हैं और ये सभी काफी महत्व के मसले हैं।

कन्या :- आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस बहुत अच्छी रहेगी। सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश हो जायेंगे। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए उत्कृष्ट दिन है। आपकी आंतरिक सृजनात्मकता नया स्वरूप प्रदान कर सकेगी। आज आपकी पदोन्नति पर मुहर भी लग जायेगी। छात्र आज किसी नये कोर्स को ज्वाइन कर सकते हैं। आपके चुनें करियर की दिशा में आज आप एक कदम और आगे बढ़ जाएंगे। आप पारिवारिक जीवन में भी सुख-संतोष की भावना अनुभव करेंगे। आपका जीवन बहुत सहज और सामान्य रहे तो ही आपके लिए अच्छा है।

तुला :- आज आर्थिक तौर पर सुधार तय है। मकान खरीदने या बनाने के मामले में आप पार्टनर की राय को नजरअंदाज ना करें। आज कुछ अधिक व्यस्त रह सकते हैं। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आने वाले खर्चों के प्रबंध को लेकर आपको मिल जुलकर आगे बढने का प्लान बनाना होगा। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपका पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज आपको कोई खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना अधिक है। आध्यात्मिक चिंता के द्वारा मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे। आपका तेज काम आपको प्रेरित करेगा।

वृश्चिक :- आज आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी खुद को दरकिनार महसूस कर सकता है। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के जरिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ आएगा। बेहतर होगा कि आप किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें। सहायता करने और लेने में अपने पूर्वाग्रहों को आड़े ना आने दें, इससे आपकी प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं। अब कोई भी बदलाव नयी सफलता ही लाएगा। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। यात्राएं हो सकती हैं। मेहनत व ईमानदारी से काम करने पर लाभ मिलेगा। आज आपके चारों तरफ सुखद माहौल रहेगा।

धनु :- आज परिवार में बड़े सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे आप कोई बड़ी जिम्मेदारी उठाने में सफल होंगे। कृषि के क्षेत्र में विशेष लाभ होगा। वाद-विवाद से बचें। धन हानि संभव है। कोर्ट-कचहरी के मामले शांत होने से आपको खुशी मिलेगी। काम का दबाव बढ़ने के साथ ही आप मानसिक उथल-पुथल और दिक्कत महसूस करेंगे। आप साधारण रवैया अपनायें और डॉक्टर के अनुसार व्यायाम भी करें। आज आप खुद को उलझन में फंसा हुआ महसूस करेंगे। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। घर के रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है।

मकर :- आज आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से जिन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं। आज मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। कामकाज में धनलाभ होगा। घर-परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। तनाव और चिंता करने की आदत सेहत को नुकसान पहुँचा सकती है। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। आज अपने काम में इतना मग्न न हो जाएँ की अपने परिवार और प्रियजनों के जरुरी कामो के लिए समय न निकाल पायें। निजी और व्यवसायी जीवन में संतुलन बनाने का प्रयास करें।

कुंभ :- आज पारिवारिक प्रतिष्ठा व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बंधो में मधुरता आएगी। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। व्यर्थ के खर्चों से बचने की कोशिश करें। कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफा हो सकता है। आपको कोई सरप्राइजज मिल सकता है। दूसरे के सहयोग से कार्यों में जल्द सफलता प्राप्त कर सकते हैं। भागदौड़ रहेगी। वाहन चलाते समय सावधान रहने की जरुरत है। किसी व्यक्ति पर अधिक विश्वास न करें। समय का सही उपयोग करेंगे तो कोई बड़ा काम भी निपट सकता है। प्रेम और रोमांटिक संबंधों के लिहाज से समय अच्छा है। आज आप स्थिति संभालने में सफल हो सकते हैं।

मीन :- आज मानसिक उदासी और खिन्नता रहेगी। उत्साह भंग होगा। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। महिला मित्र से मुलाकात हो सकती है। यात्रा की स्थिति सुखद व लाभप्रद है। कार्यों में रुकावटें आ सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। आपके हँसने-हँसाने का अन्दाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। मन की शांति के लिए योग करना फायदेमंद होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। आपके जीवनसाथी का मिजाज आज बढ़िया है।

Check Also

मुस्लिम युवक ने जैन बनकर मैनेजर युवती को फंसाया, कई बार बनाए शारीरिक संबंध

  इंदौर। एक मुस्लिम युवक ने मैनेजर पद पर काम कर रही युवती को लव …