Breaking News
Home / breaking / 18 जनवरी शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

18 जनवरी शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

पौष मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2075, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, 20.23 बजे बाद त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज आप बहुत भावनाशील रहेंगे इसलिए किसी के बोलने से आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। माताजी के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। मानसिक व्यग्रता और शारीरिक अस्वस्थता रहेगी।

वृषभ :- आप तन और मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। परिवारजनों के साथ घर के प्रश्नों के सम्बंध में चर्चा करेंगे। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन होगा। आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे। आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी।

मिथुन :- थोड़े विलंब या अवरोध के बाद निर्धारित रूप से कार्य पूरा कर सकेंगे। आर्थिक आयोजन सफल कर सकेंगे। विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए मध्यम दिन है। धर्म-कर्म में मन लगाएं।

कर्क :- आज भावनाओं के प्रवाह में सराबोर रहेंगे और कुटुंबीजन, सगे- सम्बंधी उसमें सहभागी बनेंगे। भेंट-सौगात की प्राप्ति होगी। स्वादिष्ट भोजन करने और बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा।

सिंह :- आज अत्यधिक चिंता और भावनाओं के कारण वैसे शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता और अस्वस्थता अनुभव करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में सावधानी रखने की सलाह है।

कन्या :- आज लाभ का दिन रहेगा। व्यापार-धंधे में विकास के साथ-साथ आय भी बढ़ेगी। नौकरी पेशावालों को लाभ का अवसर मिलेगा। दिन अच्छा बीतेगा।

तुला :- परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा। ऑफिस और नौकरी में आय वृद्धि पदोन्नति के लिए संयोग निर्मित होंगे। माताजी की तरफ से लाभ होगा। गृह-सजावट का कार्य हाथ में लेंगे।

वृश्चिक :- आज हर विषय के नकारात्मक पहलुओं का अनुभव होगा। थकान और आलस्य के कारण स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन में गहरी चिंताएं सताया करेगी। नौकरी-व्यवसाय में अवरोध खड़े होंगे।

 

धनु :- आज आपको वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना पड़ेगा, अन्यथा अनर्थ हो सकता है। सर्दी और कफ के कारण आपका स्वास्थ्य खराब होगा। मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे।

मकर :- विचार, व्यवहार में भावुकता विशेष मात्रा में रहेगी। फिर भी आप परिवारजनों और मित्रों के साथ खुशीपूर्वक अपना दिन व्यतीत करेंगे। तन-मन में स्फूर्ति और प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ :- आज किए गए कार्य में आपको यश, कीर्ति और सफलता मिलेगी। परिवार में मेल-जोल बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। दिन अच्छा बीतेगा।

मीन :- आज आप कल्पना के लोक में विचरण करना पसंद करेंगे। साहित्य लेखन में आपकी सृजनात्मकता प्रकट कर सकेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। प्रेमीजनों और प्रिय व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त कर सकेंगे।

 

Check Also

मुस्लिम युवक ने जैन बनकर मैनेजर युवती को फंसाया, कई बार बनाए शारीरिक संबंध

  इंदौर। एक मुस्लिम युवक ने मैनेजर पद पर काम कर रही युवती को लव …