Breaking News
Home / breaking / 18 जुलाई मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़िए आज का राशिफल

18 जुलाई मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़िए आज का राशिफल

 

सावन मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, 10 बजे बाद दशमी तिथि प्रारम्भ

 

 

मेष :- व्यस्तता रहेगी। आर्थिक उन्नति होगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

 

वृष :- आज मिला-जुला दिन है। अपव्यय होगा। तनाव रहेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

मिथुन :- आज दिन अच्छा है। रुका हुआ धन मिल सकता है। उन्नति होगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। धनार्जन होगा।

कर्क :- आज आपकी हर योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। कोर्ट-कचहरी में प्रतिकूलता रहेगी।

सिंह :- आज आपकी धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रमाद न करें। ईश्वर भक्ति में मन लगाएं।

कन्या :- आज समय अनुकूल नहीं है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। झंझटों में न पड़ें। मेहनत अधिक होगी।

तुला :- आज दिन बेहद अच्छा है । रुके हुए धन की प्राप्ति सुगम होगी। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। लाभ होगा।

वृश्चिक :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा।संपत्ति की खरीद-फरोख्त लाभप्रद रहेगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। चिंता रहेगी।

धनु :- आज आपके रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें बल्कि ईश्वर का स्मरण करें।

मकर :- आज ग्रह आपके साथ नहीं हैं। बुरी सूचना मिल सकती है। तनाव रहेगा। विवाद से बचें। अस्वस्थता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। धैर्य रखें।

कुंभ :- आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आर्थिक लाभ होने के योग हैं।

मीन :- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। अपरिचित व्यक्ति पर अधिक विश्वास ठीक नहीं। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। यात्रा व निवेश शुभ रहेगा। दान-पुण्य करें।

 

 

Check Also

अवैध मदरसे पर छापा, 21 बच्चों को कराया मुक्त

लखनऊ। दुबग्गा के अवैध मदरसे से बाल आयोग की टीम ने 21 बच्चों को मुक्त …