Breaking News
Home / breaking / 18 जून रविवार को आपका भाग्यफल क्या कहता है, पढ़िए आज का राशिफल

18 जून रविवार को आपका भाग्यफल क्या कहता है, पढ़िए आज का राशिफल

 

ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष नवमी, वार रविवार, सम्वत 2074, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण

 

 

मेष :- आज दिन उत्तम है। प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। नई योजनाएं बनेंगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अर्थ प्राप्ति के योग बनेंगे।

वृष :- दिन ठीक बीतेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। राजकीय कार्य की बाधा दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है। दांपत्य जीवन में ख़ुशी मिलेगी।

मिथुन :- आज सम्भलकर रहे। ग्रह अनुकूल नहीं हैं।यात्रा में कष्ट संभव है। चोट-चोरी, दुर्घटना से हानि हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्य फिलहाल टाल दें। जोखिम न उठाएं।

कर्क :- आज लंबे समय से रुका मेहनत का फल मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। रुके कामों में गति आएगी। विलासिता के प्रति आकर्षित होंगे लेकिन सावधान रहें।

सिंह :- आज आपके पराक्रम वृद्धि होगी। जायदाद के सौदे होंगे। लाभ के मौके बनेंगे। परीक्षादि में सफलता मिलेगी, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवादों से दूर रहना चाहिए।

कन्या :- विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम है। सफलता अर्जित होगी। व्यंजनों का आनंद मिलेगा। महत्वपूर्ण व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। पिता से व्यापार में सहयोग मिल सकेगा।

तुला :- आज सम्भलकर रहें। चोट-इत्यादि से पीड़ा संभव है। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। विवाद से क्लेश होगा तथा प्रतिष्ठा को ठेस लगेगी। सरकारी मसले सुलझेंगे।

वृश्चिक :- आज आपके पराक्रम वृद्धि होगी। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। नौकरी में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थी-खिलाड़ी सफल होंगे। सकारात्मक सोच से कई मसले निपटेंगे।

धनु :- आज आपके कार्य की प्रशंसा होगी। महत्वपूर्ण कार्यों में वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शुभ दिन रहेगा। इच्छित लाभ होगा।

मकर :-  आज आपको शुभ समाचार मिलेंगे। रोजगार कोशिश करने पर मिलेगा। व्यापार में वांछित उन्नति होगी। प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे तथा षड्यंत्र रचेंगे। उनसे सावधान रहें।

कुंभ :- आज  अनायास धन लाभ के योग हैं।  संतान पक्ष की चिंता रहेगी। कुसंगति से बचें। दुष्ट व्यक्ति हानि पहुंचाएंगे। जोखिम वाले कार्य न करें।

मीन :- आज का दिन अच्छा बीतेगा। यात्रा से लाभ होगा। व्यापारिक सौदे मनमाफिक होंगे, लाभ होगा। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे।

 

Check Also

मुस्लिम युवक ने जैन बनकर मैनेजर युवती को फंसाया, कई बार बनाए शारीरिक संबंध

  इंदौर। एक मुस्लिम युवक ने मैनेजर पद पर काम कर रही युवती को लव …