Breaking News
Home / breaking / 19 जून सोमवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

19 जून सोमवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2074, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायन, 25.12 बजे बाद एकादशी तिथि प्रारम्भ

 

मेष :- आज आप पूरे दिन किसी खास काम में व्यस्त रहेंगे, नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अधिकारी वर्ग आपसे खुश रहेगा।

वृष :- आज आपके पुराने पड़े कार्य पूरे होंगे होने के योग हैं। निजी संबंधियों से आपको आज पूरी सहायता मिलेगी। आज आपको लाभ होगा।

मिथुन :- आज अपने अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा, व्यर्थ के काम में धन खर्च के योग भी बन रहे हैं। ईश्वर भक्ति में समय बिताएं।

 

कर्क :- आज आपके लिए दिन उत्तम नहीं है। मन में निराशा का भाव आएगा। आज प्रयास करने के बाद भी कार्य पूर्ण करने में असफल रहेंगे।

सिंह :- आज आपके आत्मविश्वास व मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे है, अगर आप किसी परीक्षा में बैठ रहे हैं तो सफलता निश्चित है।

कन्या :- आज जो भी काम अपने हाथ में लेंगे उसमें उन्हें सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। दिन अच्छा है लेकिन दुश्मनों से सम्भलकर रहें
तुला :- आज तुला राशि के जातक अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से खुश रहेंगे, आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। दिन उत्तम रहेगा।

वृश्चिक :- आज आपको अपने सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा, धर्मकार्य में श्रद्धा बढ़ेगी। ईश्वर भक्ति में दिन बिताएं।

धनु :- धनु राशि वालों को आज मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, आध्यत्मिकता और धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

मकर :- आज आपका दिन उत्तम है। आपके अधिकारी आज आपसे प्रसन्न रहेंगे, कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा।

कुंभ :- आज अपने भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, मानसिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा। ईश्वर को याद करें।

मीन :- आज आपको किसी शुभ कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा, नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। दिन अच्छा बीतेगा।

Check Also

पत्नी ने चाकू से पति का नाजुक अंग काटने का प्रयास किया

बिजनौर। स्योहारा में एक महिला ने दरिंदगी दिखाते हुए अपने पति के हाथ पैर बांधकर …