Breaking News
Home / breaking / 2 जुलाई रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

2 जुलाई रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, नवमी, वार रविवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन

 

 
मेष :- आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव होगा। घर का वातावरण आनंददायी रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय में संतोष मिलेगा। सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वस्त्राभूषणों की प्राप्ति हो सकती है। दिन अच्छा बीतेगा।

वृषभ :- आज आकस्मिक खर्च होने की आशंका है। मन कुछ बेचैन रह सकता है, परंतु मध्याह्न के बाद घर में सुख-शांति का वातावरण बन जाएगा। कार्य सफलता से यश प्राप्त होगा। व्यवसाय में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करने के योग हैं।

 

मिथुन :- आज आपको जमीन, मकान आदि के दस्तावेजों के विषय में सावधानी बरतनी होगी। परिजन के साथ बिना कारण तनाव बढेगा। संतानों के विषय में आपको चिंता रहेगी। विद्या, अभ्यास में विध्न-बाधाएं आएगी। आकस्मिक धन के खर्च की आशंका है।
कर्क :- आज आप आध्यात्मिक और गूढ़ विद्याओं में रुचि लेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आपको आनंदित रखेगा। आप कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। मध्याह्न के बाद आप चिंतित रहेंगे। स्फूर्ति और प्रफुल्लितता का अभाव रहेगा। परिजन के साथ मतभेद रहेगा। धन का खर्च होगा।

सिंह :- आज आप परिवार के लोगों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। मध्याह्न के बाद भी किसी कार्य में बिना सोचे समझे निर्णय न लें। मित्रों-स्वजन से भेंट होगी। प्रतिस्पर्धियों का सामना आप कर सकेंगे। प्रेमभरे सम्बंध आपको मृदु बनाएंगे।

कन्या :- आपका दिन शुभ है। व्यावसायिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायी होगा। मन आनंदित रहेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परिवार में वातावरण आनंदमय रहेगा।

तुला :- आकस्मिक खर्च करने के लिए सावधानी बरतें। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण मित्रों के साथ उग्र चर्चा या झगड़ा हो सकता है। कोर्ट-कचहरी में नुकसान हो सकता है। मध्याह्न के बाद स्थिति में सुधार होगा। ईश्वर का ध्यान करें।

वृश्चिक :-  आज आपको लाभ और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। धन की प्राप्ति के लिऐ योग अच्छा है। मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। परंतु मध्याह्न के बाद शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता होगी। किसी के साथ विवाद हो सकता है।

धनु :- आज का आपका दिन लाभकारी होगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। सरकारी कार्यों में फायदा होगा। अनेक क्षेत्रों में यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आपकी आय और व्यापार, दोनों में वृद्धि होगी।

मकर :- विदेश स्थित सम्बंधीजनों के समाचार से आपका मन प्रफुल्लित होगा। धार्मिक यात्रा की संभावना है। आपके मन में रही कार्ययोजना पूर्ण होगी। व्यवसाय से लाभ होगा। आज आपका दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी है।

कुंभ :- आज का दिन शुभफलदायी होगा। क्रोध और वाणी पर आज संयम रखिएगा। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद में न पड़िएगा। मध्याह्न के बाद स्वजनों तथा मित्रों के साथ आपका समय बहुत आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक प्रवास होगा।

मीन :- आज किसी मनोरंजक स्थल पर मित्रों या परिचितों के साथ जाने की योजना बनेगी। व्यापार में भागीदारों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा, परंतु मध्याह्न के बाद आपका स्वास्थ्य बिगडे़गा। परिजन के साथ भी मतभेद होने से मानसिक परेशानी बढे़गी। वाणी पर संयम रखिएगा। आर्थिक व्यय होने का भी अंदेशा है।

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …