Breaking News
Home / breaking / 3 मार्च शनिवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

3 मार्च शनिवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2074, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, भाई दूज पर्व

मेष :- आज आपके काम करने की कला और चरित्र से लोग प्रभावित होंगे। जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। बाधाएं दूर होगी। परिजनों के साथ उग्र वाद-विवाद होने से मन दुखी हो सकता है। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की जरूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। सामाजिक यात्रा होगी। मानसिक तौर पर तैयार नहीं रहने के कारण आपको बदलते परिवेश से समस्या हो सकती है। घरेलू मोर्चे पर व्याप्त किसी गलतफहमी को समय रहते दूर करने की जरुरत है ,अन्यथा नुकसानदायी हो सकता है।

वृषभ :- आज के दिन अच्छी सेहत के चलते आप किसी खेल-कूद की प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं। आप आज एक किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जो आपको एक आकर्षक करियर के अवसर प्रदान करेगा। अपने घर से जुडी किसी अच्छी खबर के लिए तैयार रहें। आपकी कामकाजी स्थिति में सुधार होगा। अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है, राजनीतिक क्रिया-कलापों में आपकी सक्रियता काफी तेज होगी। पारिवारक संबंधों से असंतोष की आशंका है, आपका ज्यादा बोलना हानिकारक हो सकता है। झगड़ालू स्वभाव को काबू में रखें, नहीं तो रिश्तों में कभी न मिटने वाली खटास पैदा हो सकती है।

मिथुन :- आज अगर आप किसी की गोपनीय बातें जान गए हो तो वे बातें किसी को भी न बताएं। आज भौतिक सुखों का विस्तार होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। आज आपका मधुर व्यवहार लोगों का दिल जीत लेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आपके साथी का असीम प्यार और समर्थन आपके प्यार के बंधन को और मजबूत करेगा।

कर्क :- आज घर में परिवारजनों का आप के प्रति विरोध रहेगा। कार्यों को प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे। आज दिन की शुरुआत आनंद पूर्वक रहेगी। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। आज आप अस्वस्थ पाचन क्रिया या सिरदर्द का शिकार हो सकते हैं। आप इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए तनाव को कम करें और गहरी सांसें लें। आपको कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है लंबी यात्रा थका देने वाली होगी। प्रतियोगी परीक्षा में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। रिश्तेदारों को लेकर जीवनसाथी के साथ नोकझोंक हो सकती है।

सिंह :- आप आज कल्पनात्मक रहेंगे। कार्यस्थल की ओर से किसी अन्य स्थान की यात्रा का मौका मिल सकता है। आपकी रोमांटिक प्रवृति उजागर होगी। अपने आपको थोड़ी ढील देने का दिन है। लेकिन काम में व्यवहारिकता भी दिखानी होगी। कार्य ज्यादा होने के कारण आप पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे। आप दांपत्य जीवन को सुधारने की कोशिश करें। परिवार के लिए समय ना निकाल पाने से आप खुद भी दुखी रहेंगे। प्रतिद्वंदी आप पर हावी हो सकते हैं। कोई बहुत ही शुभ समाचार आपको प्राप्त हो सकता है। लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के प्रति भावनात्मक लगाव से विवाद की आशंका हैं। अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी।

कन्या :- आज का पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। कुछ दिलचस्प पढ़कर थोड़ी दिमागी कसरत करें। आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। उदास और अवसादग्रस्त न हों। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। अचानक लाभ होने से मन प्रश्न होगा। मित्रों की राय को अनसुना न करें। खर्चों पर काबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ जरूरी चीजें ही खरीदें। आज के दिन खुद पर सयंम रखें नहीं तो हो सकता है कि आज आपको पार्टनर की तरफ से कुछ सुनने को मिले जो कि आपके लिए सही नहीं होगा।

तुला :- आज कार्यस्थल पर किसी के प्रति आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। नौकरी मे तरक्की के योग बनेंगे। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। प्रतिद्वंदी आप पर हावी हो सकते हैं। आज आपका मन चिंताग्रस्त रहेगा जिससे असमंजस की स्थिति बनेगी। किसी बुजुर्ग की राय आपके टूटते रिश्ते को संवार देगी। आपके कुछ विचारों के कारण परेशानी बढ़ सकती है। उन आदतों को सुधारने की कोशिश करें, जो नुकसानदायक हैं। घर-परिवार के कामों पर कोई बड़ा खर्चा भी हो सकता है। इच्छित परिणाम देने के लिए आपको अपनी कोशिशों पर एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है।

वृश्चिक :- आज आपकी क्रिएटिव कामों मे रुचि बढ़ेगी। आज आप वे काम करें जिससे आपको सुकून मिले। कानूनी समस्या सता सकती है। धार्मिक भावनाएं उदय होंगी। धार्मिक कार्यों हेतु धन खर्च होगा। ईश्वरीय आराधना मानसिक शांति देगी। हर काम सरलतापूर्वक संपन्न होगा। आज आपको कोई नया काम मिलेगा। घर पर मेहमानों का आना दिन को बढ़िया और खुशगवार बना देगा। पुरानी बातों को याद कर अपना आज बर्बाद ना करें। आज आपको किसी बात की चिंता होगी, घर में कोई बीमार हो सकता है, किसी को पैसे उधार न दे। अपने काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

धनु :- आज आप किसी पुराने दोस्त या परिवार के साथ बाहर घुमने जाने या बातचीत का आनंद लेंगे। आपको अपने काम के लिए उन्ही तरीकों पर भरोसा करना चाहिए जो आपके लिए पिछले समय में लाभकारी रहें हैं। आज कोई नया प्रयोग शुरू करना ठीक नही होगा। कार्यों को पूरा करने में दिक्कत हो सकती है। व्यापार में अच्छे सौदे हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। कर्ज संबंधी मामले निपटेंगे। किसी कला को सीखने में समय व्यतीत होगा। आज सावधान रहें। आपके प्रतिद्वंदी आपके खिलाफ योजनाये बनाकर आपको नुक्सान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप आसानी से उन पर जीत हासिल कर पायेंगे।

मकर :- आज संपत्ति संबंधी मामलों में परेशानी हो सकती है। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। आज आपके विचारों में अस्थिरता होने से कुछ मानसिक उलझनें होंगी। मित्रों से मुलाकात आपके लिए लाभकारी होगी। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। एक लम्बा दौर जो काफी समय से आपको दबोचे हुए था, खत्म हो चुका है क्योंकि जल्दी ही आपको आपका जीवन-साथी मिलने वाला है। आज आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है जिससे आप अच्छा स्वास्थ्य कायम रख सकें। अपने आप को विवादास्पद स्थितियों से दूर रखें ताकि आप किसी मानसिक उलझन में न पड़ें।

कुंभ :- आज आप वाणी में मधुरता लाने का प्रयास करें। पड़ोसी से कुछ वाद-विवाद हो सकते हैं, इसलिए आज के दिन आपको सावधान रहने की जरूरत है। भागदौड़ रहेगी। कार्यक्षेत्र में सूझ-बूझ से काम लेंगे। भटकाव की स्थिति कष्टदायक हो सकती है। शारीरिक व मानसिक परेशानियाँ मिल सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यर्थ के तनाव की संभावना है। नया कामकाज शुरू करने के लिए अथवा वर्तमान कार्यों में नयी पद्धति अपनाने के लिए समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में मित्र लाभदायी बन सकते हैं। साझेदारी के कार्यों के लिए उत्तम समय है। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का कार्यक्रम बनेगा।

मीन :- आज का दिन आपके लिए सर्वश्रेष्ठ है। आज आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमाएंगे। अध्ययन के प्रति रुचि पैदा होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। किसी महिला का सहयोग प्राप्त हो सकता है। मन शांत तथा प्रसन्न रह सकता है। नौकरी व व्यवसाय की स्थिति अच्छी है। आपको आपके मेहनत का फल जल्द ही मिलेगा जिस पर आपका अधिकार हैं। खुशी तथा उत्साह की भावना आपके मन में रहेगी। आत्मविश्लेषण एवं सांसारिक बातों के लिये अपने मन को अनुशासन देने सें आपको तनाव या चिंता से बाहर आने में मदद मिलेगी।

Check Also

मुस्लिम युवक ने जैन बनकर मैनेजर युवती को फंसाया, कई बार बनाए शारीरिक संबंध

  इंदौर। एक मुस्लिम युवक ने मैनेजर पद पर काम कर रही युवती को लव …