Breaking News
Home / breaking / 20 सितम्बर 2017 बुधवार के दिन आपके लिए कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

20 सितम्बर 2017 बुधवार के दिन आपके लिए कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2074, शरद ऋतु, रवि दक्षियायन, पितृ अमावस्या श्राद्ध, 11.00 बजे बाद प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज लंबी अवधि की आर्थिक योजना बनाने के लिए अनुकूल दिन है। आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से दिन लाभदायक है। शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे। मित्रों तथा स्वजन से लाभ के योग हैं। उनके साथ समय आनंद में व्यतीत होगा। किसी समारोह या पर्यटन पर जाना हो सकता है।

वृषभ :- आज आपकी वाणी से लाभ के अवसर मिलेंगे।शुभकार्य करने की प्रेरणा मिलेगी । पठन-लेखन जैसी साहित्यिक प्रवृत्तियों में अभिरुचि बढ़ेगी। परिश्रम का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के बावजूद आपके काम में तत्परता और कुशलता आपकी प्रगति में सहायक होगी। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। पेट की तकलीफ परेशान कर सकती है।

मिथुन :- आज ग्रह अनुकूल नहीं हैं। आप दुविधा में रहेंगे। इस कारण महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। अत्यधिक भावनाशीलता आपको कमजोर करेगी। पानी तथा अन्य तरल पदार्थों से सावधान रहें। परिवार या जमीन से सम्बंधित मामलों पर चर्चा से बचें।

कर्क :- आज आप शारीरिक और मानसिक ताजगी महसूस करेंगे। शुभ कार्य का आरंभ करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। कार्य सफल होने और प्रिय व्यक्ति के साथ होने से आप आनंदित रहेंगे। आर्थिक लाभ और भाग्य वृद्धि की संभावनाएं हैं। छोटी यात्रा होगी। मान- सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह :- आज पारिवारिक सदस्यों के साथ सुख- शांति से दिन व्यतीत होगा। स्त्री मित्रों से विशेष मदद प्राप्त कर सकेंगे। दूरस्थ मित्र और स्नेहीजनों के साथ संपर्क या संदेश व्यवहार लाभदायक साबित होंगे। अपनी प्रभावशाली वाणी से अन्य लोगों का ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। निर्धारित कार्यों में कम सफलता मिलेगी।

कन्या :- आज दिन लाभदायक है। वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी। वाकपटुता और मीठी वाणी से आप लाभप्रद सौहार्दपूर्ण संबंध विकसित कर सकेंगे। उत्तम भोजन, भेंट उपहारों और वस्त्रों की प्राप्ति होगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आनंद की प्राप्ति, जीवनसाथी की निकटता और प्रवास- पर्यटन के योग हैं।

तुला :- आज ग्रह अनुकूल नहीं हैं। सावधान रहें। असंयमित और अनैतिक व्यवहार और दुर्घटना से बचें। वाणी की शिथिलता से सगे-सम्बंधियों के साथ अनबन होगी। मनोरंजन या घूमने-फिरने के पीछे पैसे खर्च होंगे। कामेच्छा प्रबल रहेगी। शारीरिक, मानसिक व्यग्रता कम करने के लिए आध्यात्मिकता सहायक साबित होगी।

वृश्चिक :- आज नौकरी-धंधे या व्यवसाय में लाभ के योग हैं। मित्रों के साथ मुलाकात, प्रवास का आयोजन करेंगे, विवाहोत्सुक युवक-युवतियों के विवाह के लिए सुनहरे अवसर आएंगे। पुत्र तथा पत्नी से लाभ होगा। बुजुर्ग भी आपके लाभ में निमित्त बनेंगे। उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि बनी रहेगी।

धनु :- आज का दिन शुभ है। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगी। ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता और बड़ों से लाभ होने की संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रवास हो सकता हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। आर्थिक योजना प्रबंध बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे।

मकर :-  आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। बौद्धिक कार्य और व्यावसायिक क्षेत्र में आप नया करेंगे। सृजनात्मक क्षेत्र में भी उपलब्धि मिलेगी लेकिन मानसिकरूप से आप का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। संतान से सम्बंधित प्रश्न आपको दुःखी करेंगे। धन के निरर्थक व्यय से बचें।

कुंभ :- आज दिन सावधानीपूर्वक बिताएं। अनैतिक कृत्यों से दूर रहें। वाणी पर संयम रखने से गृह क्लेश से बच सकेंगे। प्रत्येक व्यक्ति, वस्तु या घटना को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखिएगा। खर्च अधिक होने के कारण धन का संकट रहेगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। आर्थिकरूप से तंगी रहेगी।

मीन :- आज हल्का-फुल्का दिन रहेगा। दैनिक कार्यों से छूटकर बाहर घूमने-फिरने और मनोरंजन के लिए समय निकाल सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से आप दिनभर प्रफुल्लित रहेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। दान-पुण्य करेंगे तो प्रतिफल अवश्य मिलेगा।

Check Also

अवैध मदरसे पर छापा, 21 बच्चों को कराया मुक्त

लखनऊ। दुबग्गा के अवैध मदरसे से बाल आयोग की टीम ने 21 बच्चों को मुक्त …