Breaking News
Home / breaking / 21 जून गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

21 जून गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

द्वितीय ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2075, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, 27.19 बजे बाद दशमी तिथि प्रारम्भ, महेश जयंती महोत्सव आज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज

मेष राशि :- आज उधार लेनदेन न करें। संतान के अध्‍ययन की चिंता हो सकती है। व्‍यापार में कुछ नुकसान हो सकता है। निेवेश लाभदायक हो सकता है। नौकरी में अधिकारी आपके कार्य से संतुष्‍ट रहेंगे।


वृषभ राशि :- आज आपके घर में आपसी सामंजस्‍य का वातावरण रहेगा। परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। घनिष्‍ठ मित्र से झगड़ा हो सकता है। विद्यार्थी परिश्रम से सफलता अर्जित करेंगे। छोटी यात्रा हो सकती है।

मिथुन राशि :- आज उच्‍चाधिकारियों की मदद से कोई अटका काम पूरा होगा। कला व साहित्‍य में रुचि रहेगी। व्‍यवसाय के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकती है। अात्‍मविश्‍वास बढ़ेगा।

 

कर्क राशि :- आज आपका प्रदर्शन व कार्यकुशलता बेहतरीन रहेगी। दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे। समाज में मान सम्‍मान बढ़ेगा। नया वाहन क्रय करने की योजना बनेगी। मन प्रसन्‍न रहेगा।

सिंह राशि :- संतान की चिंता दूर होगी। परिश्रम से सफलता अर्जित करेंगे। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। व्‍यापार में परिवर्तन की संभावना है। नौकरी में स्थितियां मनोनुकूल रहेंगी।

कन्या राशि :– आज उच्‍चाधिकारी आपके कार्य से संतुष्‍ट रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में उतार चढ़ाव हो सकता है। घर में किसी आयोजन की योजना बन सकती है। मित्रों के साथ आमोद प्रमोद में समय बीतेगा।

तुला राशि :- सरकारी कार्यों में परेशानी आ सकती है। पिता पुत्र में हल्‍के फुल्‍के वैचारिक मतभेद रहेंगे।आपके आकर्षक व्‍यक्तित्‍व का लाभ मिलेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि :- आज धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी। विद्यार्थियों को अध्‍ययन से संबंधित शुभ समाचार मिलेंगे। कामकाज में विस्‍तार होगा। घर में मेहमानों के आगमन से प्रसन्‍नता बढ़ेगी।

धनु राशि :- जोश व उत्‍साह से भरे रहेंगे। राजनीति के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। परिजन आपसे संतुष्‍ट रहेंगे। मित्रों की सलाह काम आएगी। सहयोगी आपसे प्रसन्‍न रहेंगे। नया वाहन क्रय कर सकते हैं।

मकर राशि :- समाज की ग‍तिविधियों में आगे रहेंगे। व्‍यापार के कोई महत्‍वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। भूमि, भवन क्रय कर सकते हैं। कोई अशुभ समाचार मिल सकता है।

कुंभ राशि :- सरकारी अधिकारी सहयोग करेंगे। परिवार में खुशहाली रहेगी। पत्‍नी व बच्‍चों के साथ घूमने जा सकते हैं। माता पिता की सेवा सुश्रुषा का भाव रहेगा। निवेश से बचें।

मीन राशि :- परिवार के प्रति अपने कर्तव्‍य का ईमानदारी से पालन करेंगे। मित्रों के बीच आप सम्‍माननीय रहेंगे। राजनीति में सफलता मिलेगी। आय व्‍यय का संतुलन बनाकर चलें। अधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे।

Check Also

पेट्रोलियम कम्पनियों ने फिर बढ़ाई पेट्रोल में एथोनॉल की मात्रा

-अब 14 प्रतिशत एथोनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल की बिक्री शुरू – रेट में कोई कटौती नहीं, …