Breaking News
Home / breaking / 22 अगस्त गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

22 अगस्त गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2076, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, 7.06 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज आप जल्दबाजी न करें, हर कार्य अपनी गति से अपने समय से ही संपन्न होगा। शिक्षा एवं प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। धैर्य और सहनशीलता इस समय लाभदायक रहेंगे। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ्तर में काम तेज रफ्तार पकड़ लेगा।

वृषभ :- आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। लापरवाही के कारण आपको परेशानी हो सकती है। संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। सबका सम्मान करें। आपके लिए कुछ फैसलों में सटीकता हो सकती है। नए बिजनेस के लिए कोशिश भी सफल होने के योग हैं।

मिथुन :- आज आपको अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है, सोच समझकर खर्च करें। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपके नजदीकी संबंध आपके लिए परेशानी के कारण भी बन सकते हैं। सामाजिक कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मांगलिक कार्यों हेतु योगदान देंगे। असहायों की सहायता करेंगे।

कर्क :- आज कोई विशेष शुभ समाचार मिल सकता है। अपने परिवार के हितों के खिलाफ काम न करें। कारोबार में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग हैं। सम्बंधो में निकटता आएगी। संतान के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। नौकरी व व्यवसाय की स्थिति में कुछ उतार-चढ़ाव सम्भव है। किसी महिला का सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह :- आज आपको जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पडेगा। कठिन परिश्रम से लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही परेशानी का हल मिल सकता है। कैरियर के लिहाज से यह दिन अनुकूल अवसर प्रदान करने वाला होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में सफलता मिलेगी।

कन्या :- आज प्रातःकाल के समय आपका मन क्रोधित रहेगा। व्यर्थ धन का व्यय होगा। लम्बी यात्रा के लिहाज़ से आपने सेहत और ऊर्जा-स्तर में जो सुधार किए हैं, वे काफी फायदेमंद रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। क्रोध पर संयम रखिएगा। किसी निजी मामले में दूसरे की सलाह लेने में कोई बुराई महसूस नहीं होगी।

तुला :- आज का दिन आपकी जिंदगी में काफी खुशियां लेकर आएगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं, आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। कोई आपके काम में अवरोध पैदा कर सकता है, सावधान रहें। परिजन के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा।

वृश्चिक :- आज का दिन सामान्य रहेगा। शुभ समाचार मिल सकता है। दूसरों के निजी मामलों में दखल ना दें। लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेशगमन से लाभ मिलने के योग हैं। राजपक्ष से संतुष्टि होगी। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम से आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। वित्तीय मामलों से जुड़े फैसले कुछ समय के लिए टाल दें।

धनु :- आप दिन सामान्य रहेगा। यात्रा का मौका मिल सकता है। आपकी रोमांटिक प्रवृति उजागर होगी। अपने काम में व्यवहारिकता दिखानी होगी। आप दांपत्य जीवन को सुधारने की कोशिश करें। परिवार के लिए समय ना निकाल पाने से आप खुद भी दुखी रहेंगे। प्रतिद्वंदी आप पर हावी हो सकते हैं।

मकर :- आज अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। शेयर मार्केट से आपको निराशा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। चिंता व तनाव रहेंगे। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखें।

कुंभ :- आज अपने गुस्से पर काबू रखें। इससे आप बड़ी परेशानी से बच सकेंगे। आर्थिक मामलों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फँसने से बचें। समय अच्छा बीतेगा, बशर्ते आप तनाव से दूर रहें। जब आप अकेलापन महसूस करें तो अपने परिवार की मदद लीजिए।

मीन :- आज अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं लेकिन पहले ठण्डे दिमाग से सोचें। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। भाग दौड़ का फायदा मिलेगा। आपकी सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी।

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …