Breaking News
Home / breaking / 25 अगस्त 2017 शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

25 अगस्त 2017 शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी, वार शुक्रवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षियायन, गणेश चतुर्थी, 20.32 बजे बाद पंचमी तिथि प्रारम्भ

मेष :- आपके लिए आज का दिन आनंदप्रद रहेगा। लक्ष्मीजी की कृपा के योग हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में भी कुछ काम कर सकेंगे। संपर्क बढ़ेगा और आपके क्षेत्र के बाहर के लोगों के साथ भी संचार अधिक रहेगा। बौद्धिक कार्य करने में रुचि बढेगी। छोटे प्रवास की भी संभावना है। आज सेवा कार्य अवश्य करें।
वृषभ :- आज आप वैचारिक स्तर और वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित करेंगे। इससे आपके सम्बन्ध बनेंगे। पाचनतंत्र से संबंधित कष्ट होने की आशंका है, इसलिए संभव हो तो घर के खाने को प्राथमिकता दें। अभ्यास में रुचि बढे़गी। ईश्वर का स्मरण करें।

मिथुन :-  आप का मन आज दुविधा में रहेगा। अधिक भावुकता मन को अस्वस्थ बनाएगी। बौद्धिक चर्चा का प्रसंग उपस्थित होगा, लेकिन वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक और स्थावर संपत्ति के विषय में निर्णय न करें। स्वजन या स्नेहीजन के साथ तनाव की आशंका है।

कर्क :- आज मित्रों के साथ भेंट और स्वजन के साथ आमोद प्रमोद के योग हैं। आज आप को हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धी पर विजय प्राप्त होगी। भावना की प्रधानता रहने से संबंध सुखदायी रहेंगे। भाग्य में वृद्धि के योग हैं। सामाजिक व आर्थिक रूप से सम्मान बढ़ेगा।

सिंह :- आज का दिन मध्यम रहेगा। आप अधिक विचार के कारण दुविधा में रहेंगे। परिवारजन के साथ अच्छा समय बीतेगा। दूर स्थित व्यक्ति या संस्था से लाभ होगा। अधिक खर्च से बचें। निर्धारित कार्य में अपेक्षाकृत कम सफलता प्राप्त होगी।

कन्या :- आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। लक्ष्मीदेवी की कृपा आप पर बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजन के साथ आनंददायी भेंट होगी। प्रवास भी आनंदप्रद रहेगा।

तुला :- आज ग्रह अनुकूल नहीं हैं। क्रोध पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें। परिवारजन के साथ किसी बात पर विवाद होने की आशंका है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानी बरतें।मानहानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। ईश्वरभक्ति में मन लगाएं।

वृश्चिक :- आज का दिन लाभदायी और शुभफल देने वाला होगा। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह का योग है। व्यावसायिक क्षेत्र में भी विशेष लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। मित्रों के साथ भेंट होगी और साथ में रमणीय स्थल पर प्रवास होने के योग हैं।

धनु :- आज का आपका दिन शुभ है। आप में परोपकार की भावना रहने से अन्य लोगों को सहायता करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। व्यापार में भी लाभ होगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति के योग हैं। दान-पुण्य करें।

मकर :- आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। बौद्धिक तथा लेखनकार्य से जुड़ी हुई प्रवृत्ति में आप सक्रिय रहेंगे। मानसिक उद्वेग परेशान कर सकता है। थकान या आलस्य का अनुभव हो सकता है। संतान की पढ़ाई-लिखाई तथा स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। व्यर्थ के खर्च से दूर रहिएगा।

कुंभ :- आज आप निषेधात्मक कार्य तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहें। अधिक विचार आज मानसिक थकान की वजह बनेंगे। क्रोध पर संयम बरतें। किसी भी प्रकार के अनैतिक कृत्यों से दूर रहें। ध्यान और आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान करेंगे।

मीन :- आज का दिन मनोरंजन और आनंद-प्रमोद में बीतेगा। कलाकार, लेखक आदि को अपनी प्रतिभा प्रकट करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए उत्तम समय है। स्वजन, मित्रों के साथ पर्यटन का आनंद ले सकेंगे। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता आएगी। समाज में ख्याति मिलेगी।

Check Also

कार में पेट्रोल भरवाकर बिना रुपए दिए ही भागे बदमाश, नोजल तोड़ा हादसा टला

 CCTV फुटेज आया सामने अजमेर। श्रीनगर के पास एक पेट्रोल पंप पर कार सवार पेट्रोल …