Breaking News
Home / breaking / 25 जून रविवार का दिन आपके लिए है खास, पढ़िए आज का राशिफल

25 जून रविवार का दिन आपके लिए है खास, पढ़िए आज का राशिफल

 

आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, वार रविवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन

 

मेष :- आज नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए प्रातःकाल का समय अनुकूल रहेगा। आज सरकारी लाभ होने की संभावना है। व्यापार और व्यावसायिक लाभ होगा। व्यवसाइयों के ऊपरी अधिकारी उन पर प्रसन्न रहेंगे। विचारों में शीघ्र ही परिवर्तन होंगे। परंतु मध्याह्न के बाद मन विचारों में खोया रहेगा।

 

वृषभ :- आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है। आज मित्रों तथा स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट आनंदप्रद रहेगी।आप आज के दिन का अधिकांश भाग धन सम्बंधित योजना बनाने में ही बिता देंगे। ईश्वर का ध्यान करें।

 

मिथुन :- आज आपको उत्तम भोजन और वस्त्र की सुविधा भी आप को आज मिलेगी। मन में किसी प्रकार के निषेधात्मक विचार को प्रवेश न करने दें ऐसी गणेशजी की सलाह है। व्यवसाय और व्यापार में अनुकूल वातावरण से मन में प्रसन्नता रहेगी।

 

कर्क :- आज आय के मुकाबले खर्च अधिक रहेगा। नेत्रों रोग व मानसिक चिंता की आशंका है। वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। मन से नकारात्मक भावनाएं दूर रखकर ईश्वर को याद करें।

 

सिंह :- आज आपको लाभप्रद समाचार आपको मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी तथा धनलाभ होगा। कुछ चीजें अकस्मात होने का भी योग है। मानसिक चिंता रहेगी। परिजनों और संतान के साथ मनमुटाव होने की घटना भी बन सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कन्या :- आपका दिन अनुकूल रहेगा। मित्रों और स्वजन से लाभ होगा। व्यवसाय में ऊपरी अधिकारी आप के कार्य से प्रसन्न रहेंगे। आपकी प्रसन्नता में भी इससे वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। आध्यात्मिकता से आपको शांतिप्रदान मिलेगी।

 

तुला :-  सुबह दिन अच्छा नही है परंतु मध्याह्न के बाद वातावरण में सुधार होगा। उच्च अधिकारी की कृपादृष्टि आप को लाभ देगी अतः पदोन्नति हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान प्राप्त करने के प्रसंग बनेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा।

 

वृश्चिक :- आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से अनिष्ट विषयों से छुटकारा मिलेगा। शारीरिक एवं मानसिक परेशानी होगी। उदर सम्बंधित परेशानी हो सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में आपत्ति आ सकती है। ऊपरी अधिकारियों से संभलकर चलिएगा। व्यवसाय में स्थिति प्रतिकूल है।

धनु :- सुबह समय अच्छा है। आनंद और मनोरंजन में डूबे रहेंगे। पारिवारिक वातावरण भी आनंदप्रद रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ रहेंगे, परंतु मध्याह्न के बाद मन व्यथित हो जाएगा। क्रोध की मात्रा भी बढ़ सकती है। परिजनों तथा सहकारियों के साथ अधिक वाद-विवाद न कीजिए।

 

मकर :- बातचीत करते समय क्रोध पर संयम बरतें। परिवार में सुख-शांति और आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा। मान-सम्मान मिलने की भी संभावना है। आर्थिक लाभ होगा। मध्याह्न के बाद का समय आप मित्रों और स्वजनों के साथ सावधानीपूर्वक बिताएं। वाहनसुख मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

 

कुंभ :- कला के प्रति आज आपको विशेष अभिरुची रहेगी। खर्च की मात्रा आज अधिक रहेगी। संतान से संबंधित प्रश्न सताएंगे। मध्याह्न के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण छाया रहेगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ होगा।

 

मीन :- आज आप मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा। पेट से सम्बंधित अजीर्ण जैसे रोग से शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। आज विद्यार्थियों के लिए लाभकारी दिन है। यात्रा-प्रवास के लिए समय अनुकूल न होने से यात्रा-प्रवास को हो सके तो टाल दें।

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …