Breaking News
Home / breaking / भाभी के जरिए प्रेमिका ने रात में घर बुलाकर यह दिया प्रस्ताव, नहीं माना तो…

भाभी के जरिए प्रेमिका ने रात में घर बुलाकर यह दिया प्रस्ताव, नहीं माना तो…

 

नई दिल्ली। प्यार…रिलेशनशिप…सेक्स और बेवफाई। जिंदगी जब इनमें उलझ जाती है तो अंजाम कभी भी अच्छा नही होता। एक नौजवान ने भी प्यार का खेल खेला, लेकिन जब वफा निभाने की बारी आई तो दगा दे गया। लड़की ने भी ठान ली कि जो मेरा नहीं हुआ तो किसी और का भी नहीं होने दूंगी। लिहाजा उसने अपने प्रेमी का लिंग काट दिया।

 

दिल्ली में यह चौंकाने वाली वारदात मंगोलपुरी इलाके में सामने आई है। आसपास रहने वाले 35 वर्षीय युवक और 23 वर्षीय युवती में चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उनके सम्बन्धों की जानकारी सभी को हो गई।
अपनी इज्जत बचाने के लिए लड़की के परिजन ने शादी के लिए हामी भर दी लेकिन लड़के वाले राजी नहीं थे। उन्होंने अपने लड़के को इस रिश्ते के लिए मना करते हुए लड़की से मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी। लड़का भी घर वालों की बात मानकर प्रेमिका से दूरी बनाने लगा।

भाभी ने किया फोन

लड़की के परिजन ने कई बार लड़के को समझाने की कोशिश की लेकिन वह शादी के लिए राजी नहीं हुआ।
इस पर लड़की की भाभी ने रात में युवक को फोन कर जरूरी काम होने की बात कहते हुए घर बुलाया। इस पर युवक उनके घर पहुंच गया।

बंद कमरे में की हरकत

लड़की बात करने के बहाने युवक को दूसरे कमरे में ले गई और शादी के लिए दबाव बनाने लगी। उसने प्रेमी की भावना भड़काने के लिए सेक्स करने की कोशिश भी की।

एमजीआर जब प्रेमी नहीं माना तो वह गुस्से में आ गई और रसोई से सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आई और प्रेमी का लिंग काट डाला।

लड़के की चीख सुनकर लड़की के परिवार वाले घबरा गए। उन्होंने तुरंत लड़के को अस्पताल पहुंचाया। वहां पुलिस भी पहुंच गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Check Also

 2 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …