Breaking News
Home / breaking / 26 जून सोमवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

26 जून सोमवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष तृतीया, वार सोमवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, 22.12 बजे बाद चतुर्थी तिथि प्रारम्भ

 

मेष :- आज आप भावुक रहेंगे। किसी की वजह से आपकी भावना आहत होगी। आज आपको मां की सेहत की चिंता सताएगी। मानसिक व्यग्रता को दूर करने के लिए आध्यात्मिकता और योग का सहारा लें।

वृषभ :- आज आपको ज्यादा संवेदनशील एवं भावुकता भरे विचार आएंगे जिससे आपका मन द्रवित हो उठेगा। आपका मन खुश रहेगा। परिवारवाले या दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करने को मिलेगा। किसी आकस्मिक कारण से प्रवास करना पड़ सकता है।


मिथुन :- आज आप रिश्तेदार एवं मित्रों के साथ मुलाकात से आप आनंद का अनुभव करेंगे। आर्थिक योजना में थोड़ी परेशानी आएगी। जरूरी काम भी शुरू में परेशानी देंगे। बाद में आप शांति का अहसास करेंगे। नौकरी-व्यवसाय में अनुकूल वातावरण रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा।

कर्क :- आज दिन अच्छा बीतेगा। आपके मन में प्यार एवं भावना हावी रहेगी। दोस्त, स्वजन एवं सम्बंधी से भेंट-सौगात मिलेगी। प्रवास, सुंदर भोजन एवं प्रियजन के साथ से आप रोमांचित रहेंगे। जीवनसाथी के संग से मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह :- आज कोर्ट-कचहरी के मामलो में सावधानी बरतें। मन भावनाओं से व्यथित रहेगा। कोई अनैतिक काम न करें। महिलाओं के बारे में विशेष ध्यान रखें। विदेश से समाचार मिलेंगे। कानूनी बातों का निर्णय सोच समझकर करें।
कन्या :- आज दिन लाभकारी है। मित्रों के साथ आनंददायक प्रवास होगा तो दांपत्यजीवन में भी आप ज्यादा निकटता बना सकेंगे। स्त्री मित्र विशेष लाभदायी रहेंगे। धनप्राप्ति के योग हैं।

तुला :- आज नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आप पर अधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी। परिवार में उत्सव एवं उल्लास का माहौल बना रहेगा। मन में भावनात्मकता बढेगी। मां की ओर से फायदा होगा। उत्तम विवाहसुख प्राप्त होगा।

वृश्चिक :- आपका आज का दिन प्रतिकूलताओं एवं अनुकूलताओं से मिश्रित होगा। व्यवसाय के स्थल पर प्रतिकूल परिस्थिति रहेगी। उच्चाधिकारियों का रवैया नकारात्मक रहेगा। वाद-विवाद से बचें। संतान से मतभेद संभव है। धन खर्च होगा।

धनु :- आज खाने-पीने में खास ध्यान रखें। कार्य सफलता में विलंब होने के कारण निराशा का अनुभव होगा। काम समय से पूरा नहीं होगा। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। नए काम की शुरुआत न करे। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ने का अंदेशा है।

मकर :- आज का दिन पैसों की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार वृद्धि के योग हैं। इसके अलावा दलाली, ब्याज, कमीशन से मिलने वाले पैसे आपके भंडार में वृद्धि करेंगे। प्रेमियों के लिए आज मिलन का योग है। सुंदर भोजन, वस्त्र परिधान एवं वाहनसुख प्राप्त होगा।

कुंभ :- आज दिन अच्छा बीतेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी एवं यशकीर्ति प्राप्त होगी। आज आप के स्वभाव में ज्यादा भावुकता रहेगी। घर में आनंद का माहौल होगा। नौकरी में भी आपको साथियों का साथ सहयोग मिल सकेगा।

मीन :-आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। नया मौका प्राप्त होगा। स्त्री मित्रों पर खर्च होगा।
आप अपनी कल्पना शक्ति से साहित्य लेखन में नया काम करेंगे। प्रेमीजन एक दूसरे का सानिध्य पा सकेंगे। आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे।

Check Also

 2 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …