Breaking News
Home / breaking / 27 अगस्त 2017 रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

27 अगस्त 2017 रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षियायन

मेष :- आज का दिन गृहस्थ एवं दांपत्य जीवन के लिए बहुत उचित है। जीवनसाथी के साथ समय बीत सकता है और प्रेम का सुखद अनुभव पा सकेंगे। आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है। विचारों में उग्रता तथा अधिकार की भावना बढे़गी। आपके कार्य की प्रशंसा भी हो सकती है। वाद-विवाद से बचें।

वृषभ :- आज का दिन शुभफलदायी है। आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सारा दिन आप आनंद और उल्लास में बिताएंगे। दिन के सभी कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। धन से सम्बंधित लाभ की संभावना रहेगी। बीमारी में लाभ होगा।

मिथुन :- आप तन एवं मन की अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आज नया काम शुरू करने की योजना बनेगी परंतु काम प्रारंभ न करें। किसी जगह पर मानहानि होने की आशंका है। संतान सम्बंधी कार्यों के पीछे व्यय करना पड़ेगा। पाचनक्रिया सम्बंधी बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता भी सताएगी।

कर्क :- आज का दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है। आज आप आनंद एवं स्फूर्ति का अभाव महसूस कर सकते हैं। मन चिंतातुर और अशांत रहेगा। घर में झगडे़ का वातावरण रह सकता है। स्वजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। स्त्रियों के साथ मतभेद एवं तनाव हो सकता है। धैर्य से कार्य करें।
सिंह :- आपका आज का दिन शुभफलदायी है। आरोग्य की दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। उनसे लाभ भी होगा। किसी सुंदर स्थल पर घूमने जाना हो सकता है। मित्रों और स्वजनों के साथ भेंट होगी।

कन्या :-  आज का दिन आपके लिए शुभ फल देनेवाला है। अपनी मीठी वाणी से किसी का भी दिल आप जीत सकते हैं। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। परिजनों के साथ सुखपूर्वक समय बीतेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आरोग्य अच्छा रहेगा। वाद-विवाद से बचें। भोजन के साथ कुछ मीठा भी खाएं।

तुला :-  आपका दिन शुभफलदायी है। आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखरेगी। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखिएगा। सृजनात्मक कार्य आप कर सकते हैं। आर्थिक विषयों पर व्यवस्थित योजना बन सकेगी। आभूषण, आनंद-प्रमोद के साधन एवं मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक :- आज आप दुर्घटना, सर्जरी व वाद विवाद से बचें। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान रहेंगे। आनंद-प्रमोद के पीछे विशेष खर्च होने की संभावना है। स्वजनों के साथ कलह होने का प्रसंग बन सकता है।

धनु :-  आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे। मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास का आयोजन होगा। आय में वृद्धि के योग हैं। भोजन अच्छा मिल सकता है।

मकर :- आपका दिन संघर्षमय रहेगा। आज के दिन आग, पानी या वाहन सम्बंधित दुर्घटना से सावधान रहें। व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। गृहस्थजीवन आनंदपूर्वक बीतेगा। धन, मान, सम्मान मिलेगा।

कुंभ :- आपका दिन मिश्र फलदायी होगा। आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। फिर भी मानसिक शांति प्राप्त कर पाएंगे। कार्य करने का उत्साह मंद होगा। अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है। खर्च नाहक ही अधिक होगा। आमोद-प्रमोद, पर धन व्यय होगा। प्रवास एवं पर्यटन की संभावना है।

मीन :- आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। अधिक परिश्रमवाले कार्य अभी टालें। मानसिक, शारीरिक परिश्रम अधिक होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। अटका धन मिल सकता है। स्वास्थ्य के विषय में संभालिएगा। अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखिए। अनैतिक कामवृत्ति से दूर रहें। ईश्वरभक्ति और आध्यात्मिक विचारों का पालन करें।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …