Breaking News
Home / breaking / 27 जुलाई गुरुवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़िए आज का राशिफल

27 जुलाई गुरुवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़िए आज का राशिफल

 

सावन मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी, वार गुरुवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षियायन, 7.01 बजे बाद पंचमी तिथि प्रारम्भ

 

मेष :- शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा मानसिक रूप से भी प्रसन्नता रहेगी। सृजनशक्ति से कुछ नया करेंगे। साहित्यकला के क्षेत्र में भी आप अपनी सृजनात्मकता प्रस्तुत करेंगे। विद्यार्थी विद्याभ्यास में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। दैनिक कार्यों में कुछ अवरोध आएगा। व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारी के साथ वाद-विवाद न करें।

वृषभ :- आज माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। संपत्ति के दस्तावेज के पत्रों पर हस्ताक्षर करना आज संभवतः टालें। नकारात्मक विचारों से बचकर चलिएगा। मध्याहन के बाद आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। सृजनात्मकता में आज वृद्धि होगी। आज आप के हाथों से कोई धार्मिक कार्य होगा।

मिथुन :- कार्यसफलता मिलने से आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। प्रतिस्पर्धी भी आपसे पराजित होंगे। परंतु मध्याहन के बाद घर का वातावरण निगेटिव हो सकता है। परिजनों के साथ तू तू-मैं मैं हो सकती है। माता का स्वास्थ्य बिगडे़गा। नकारात्मक विचार आपको हताशा की गर्त में न धकेल दें इसका ध्यान रखिएगा।

कर्क :- लंबे समय की योजनाओं के आयोजन के विषय में सोचते-सोचते आप द्विधापूर्ण मनःस्थिति में फंस जाएंगे। परिजनों के साथ वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। निर्धारित कार्यों में विचारों की अपेक्षा कम सफलता मिलेगी। मध्याहन के बाद आपका समय अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बहनों से आपको लाभ मिलेगा। किसी के साथ भावनाभरे सम्बंधों में बंधेंगे, जिससे मन की चिंता दूर होगी।

सिंह :- आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। प्रत्येक कार्य दृढ़ निर्णयशक्ति से करेंगे। क्रोध पर संयम बरतें और मन शांत रखें। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। परिजनों का सहकार अच्छा मिलेगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा।

कन्या :- आज आपका मन कुछ अधिक भावनाशील रहेगा। नकारात्मकता से बचें। चर्चा और विवाद से दूर रहें। उग्रतापूर्ण व्यवहार हो सकता है। मध्याहन के बाद आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ता हुआ नजर आएगा। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढे़गी। क्रोध पर संयम रखें।

तुला :- आज प्रवास-पर्यटन पर जाने का तथा मित्रों से लाभ मिलने का दिन है। व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतान के साथ संबंध मधुर रहेंगे। परंतु मध्याहन के बाद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बिगडे़गा। उग्र चर्चा-विवाद व भ्रांति से बचें। कानूनी मामलों में निर्णय बहुत सोच-समझकर करना।

वृश्चिक :- आप आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से आप प्रत्येक कार्य में सफल होंगे। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। उच्च अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। मध्याहन के बाद आपका मन कुछ विचारों में फंसा रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होने के योग है। मित्रवर्ग से लाभ होगा।

धनु :- आज किसी धार्मिक या मांगलिक म
कार्यक्रम में शामिल होंगे। क्रोध पर संयम रखें। मध्याहन के बाद आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों का प्रोत्साहन आपके लिए आनंददायी सिद्ध होगा। पदोन्नति होगी। गृहस्थ जीवन में मधुरतापूर्ण वातावरण बना रहेगा।

मकर :- आज स्वास्थ्य के विषय में लापरवाह न रहें। आकस्मिक व्यय के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें। मध्याहन के बाद परिस्थिति में कुछ हलकेपन का अनुभव होगा। एक-दो धार्मिक स्थान की भेंट आपके मन को शांति प्रदान करेगी। स्वभाव में क्रोध और उग्रता रहेगी, उस पर संयम रखना होगा।

कुंभ :- दांपत्य जीवन में विवाद से बचें। अदालती कार्यवाही में संभलकर रहें। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पडे़ इसकी सावधानी बरतें। नए कार्य प्रारंभ न करें। शारीरिक रूप से स्फूर्ति और प्रफुल्लितता का अभाव रहेगा। मानसिक उद्वेग रहेगा। प्रभुभक्ति और आध्यात्मिकता आपको मानसिक शांति देंगे।

मीन :- आपका मन आज चिंतामुक्त रह सकता है। शंका-आशंकाओं की छाया के कारण प्रसन्नता का अनुभव नहीं हो पाएगा। आपके कार्यो में विध्न उपस्थित होने से कार्यपूर्ति में विलंब हो सकता है। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण लंबे समय तक न रहे इसकी सावधानी रखें। व्यापार में भागीदारों से संभलकर करें।

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …