Breaking News
Home / breaking / 28 अप्रेल शनिवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

28 अप्रेल शनिवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2075, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, 7.12 बजे बाद चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ

मेष राशि :- कार्य में शत्रु व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं। मिला-जुला समय रहने के आसार हैं। कार्यों में देरी से सफलता मिलेगी। परिवार में विवाद हो सकता है।

 

वृषभ राशि :- आज सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रह सकती है। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। कामकाज में मन लगेगा। पारिवारिक विवाद खत्म होगा। आर्थिक पक्ष उत्तम।

 

मिथुन राशि :- आपको आज कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी। संतान की ओर से सुख और शांति मिलेगी। रुके और अटके कार्य समय पर पूर्ण होंगे। विवाद खत्म होगा।

 

कर्क राशि :- आज कामकाज में मन लगेगा। उदासी खत्म होगी। मेहमानों के आने से घर में हर्ष रहेगा। दोस्तों के साथ किसी उत्सव में जा सकते हैं।

 

सिंह राशि :- आज कार्य में तेजी आएगी। आय में सुधार होने से खुश। संतान की ओर से शुभ समाचार। यात्रा लाभदायक रह सकती है। कार्यस्थल पर पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि :- आज राजनीतिक मामलों में सफलता मिल सकती है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। अटके, रुकेधन की प्राप्ति के योग। यात्रा शुभ रहेगी।

 

तुला राशि :- आपके लिए दूसरों पर भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा। आय में कमी एवं व्यय भार बढ़ सकता है। काम से मन में उच्चाटन रहेगा। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं।

 

वृश्चिक राशि :- आज आपके रुके कार्यों में तेजी आएगी। भाइयों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विवादित मामलों में सफलता मिलेगी। अटके रुके कार्य पूर्णता की ओर। विचारों की सकारात्मकता।

धनु राशि :- आज आपको कार्यों में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार के साथ धार्मिक उत्सव में जा सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगेगी। माता-पिता की सेहत उत्तम।

मकर राशि :- आज दिन शुभ है। पैसों की आवक अच्छी रहेगी। तनाव और चिंताएं समाप्त होंगी। कुछ लाभदायक सौदे हो सकते हैं। विद्यार्थियों का विशेष सफलता मिल सकती है।

कुम्भ राशि :- आज आपके जीवन में आनंद और उत्साह रहेगा। धार्मिक कार्यों को करने में रुचि रहेगी। अचानक धनागमन हो सकता है। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा।

मीन राशि :- आज कार्यों में सजगता एवं सतर्कता रहेगी। आय के नए-नए साधन मिलेंगे। जीवनदासाथी से पूूर्ण सहयोग मिलेगा। काम में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं।

 

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …