Breaking News
Home / breaking / 28 जून बुधवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़िए आज का राशिफल

28 जून बुधवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़िए आज का राशिफल

 

आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि, वार बुधवार, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, 18.33 बजे बाद षष्ठी तिथि प्रारम्भ

 

मेष :-  आज शत्रु भी आपके कार्य भी प्रशंसा करेंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति संभव है। प्रमाद त्यागकर कार्य करें।

वृष :-   आज आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मान बढ़ेगा। व्यापारिक सौदे लाभ देंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी।

मिथुन :- आज व्यापारिक प्रवास लाभ देगा। भागदौड़ ज्यादा रहेगी। विवेक से कार्य लाभ बढ़ाएंगे। धनागम होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय में व्यस्तता रहेगी।

कर्क :- आज आपकी जवाबदारी बढ़ेगी। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। खर्च को लेकर क्लेश होगा। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। पड़ोसी से संबंध में सुधार के योग हैं।

 

सिंह :- आज रुका हुआ पैसा वापस आएगा। मेहनत का फल मिलेगा। यात्रा लाभ देगी। रोजगार प्राप्ति होगी। शुभ दिन। व्यापारिक संबंधों में विस्तार होगा।

कन्या :- आज व्यय वृद्धि होगी। कार्य बनेंगे। नई योजनाएं बनेंगी। संपर्कों से लाभ होगा। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के योग हैं।

तुला :- आज दिन अच्छा है।  पुराने मित्र मिलेंगे। चिंता व भय सताएंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। रुके हुए कार्य बनेंगे। रोजगार प्राप्ति होगी। व्यापारिक संपर्क बढ़ेगा।

 

वृश्चिक :- आज सावधान रहें। शारीरिक व मानसिक कष्ट हो सकता है। जोखिम न लें। चोरी, चोट, दुर्घटना से हानि संभव है। विरोध होगा। नौकरी में तबादले व उन्नति के योग हैं।

धनु :-    शत्रु से भय होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता मिलेगी। जोखिम न उठाएं। राजकीय बाधा दूर होगी। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी।

मकर :-  आपसे आज शत्रु हार मानेंगे। संपत्ति के सौदों से लाभ होगा। कार्य की बाधा दूर होगी। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। कोर्ट का फैसला पक्ष में होगा।

कुंभ :- संतान की चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। उन्नति होगी। वैवाहिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। दिन उत्तम बीतेगा।

मीन :- आज मेहनत का फल मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। किसी तरह का जोखिम न लें। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। कार्य तथा व्यवहार से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Check Also

पेट्रोलियम कम्पनियों ने फिर बढ़ाई पेट्रोल में एथोनॉल की मात्रा

-अब 14 प्रतिशत एथोनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल की बिक्री शुरू – रेट में कोई कटौती नहीं, …